यूपी सरकार की दरियादिली: 3 प्रतिशत ब्याज पर ग्रामीण महिलाएं ले सकेंगी बैंक से कर्ज
महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं के लिए यूपी सरकार ने नई सुविधा प्रदान की है। जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी अब बैंकों से कर्ज ले सकेंगी। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई एवं सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने घोषणा की है कि 'राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के माध्यम से उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड द्वारा महिला ग्रामीण समृद्धि योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ऋण का वितरण किया जाएगा।'

शिवपाल ने कहा कि बैंक ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के रोजगारपरक कार्यक्रम के तहत 30 योजनाएं लागू कर रहा है। कहा कि 'एक महिला 50 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक का ऋण हासिल कर सकेगी।' यह पूछने पर कि कितनी महिला लाभार्थियों को इस योजना से लाभ होगा, उन्होंने कहा कि इसकी कोई सीमा नहीं है।
जितनी भी महिला लाभार्थी आती हैं, उन सभी को ऋण प्रदान किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications