कितनी अमीर हैं RJD नेता बीमा भारती, 10 सालों में कितनी बनाई संपत्ति, JDU छोड़ते ही हुआ ये हाल?

Bima Bharti Net Worth: बिहार की पूर्णिया रुपौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की नेता बीमा भारती पिछड़ती नजर आ रही हैं। इस सीट से जनता दल यूनाइटेड (JDU) कलाधर मंडल आगे चल रहे हैं। जेडीयू छोड़कर आरजेडी में जाने वालीं बीमा भारती लगातार तीसरे स्थान पर चल रही हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 में बीमा भारती पूर्णिया लोकसभा सीट से हारी थीं। इस सीट से पप्पू यादव ने जीत हासिल की थी। मैट्रिक पास RJD कैंडिडेट बीमा भारती अब उपचुनाव में हारती हुई दिख रही हैं, जिसके बाद वो चर्चाओं में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि जेडीयू छोड़कर बीमा भारती ने गलती की है, उनकी हालात अब खराब है। आइए जानें कौन है बीमा भारती और उनकी संपत्ति कितनी है?

Bima Bharti

Who is Bima Bharti: कौन हैं बीमा भारती?

🔴 बीमा भारती का भारतीय राजनीतिज्ञ और बिहार सरकार में गन्ना उद्योग मंत्री रह चुकी हैं। जनता दल (यूनाइटेड) छोड़ने के बाद 2024 से वह राष्ट्रीय जनता दल की नेता हैं। रुपौली निर्वाचन क्षेत्र से बीमा भारती 5 बार विधायक रह चुकी हैं।

🔴 बीमा भारती ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2000 में की थी। अपने रुपौली निर्वाचन क्षेत्र से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और विधायक बनी थीं। इसके बाद वह आरजेडी में शामिल हो गई थीं।

🔴 वह नवंबर 2000 से 4 बार रूपौली निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में चुनी गई बिहार विधान सभा की सदस्य हैं। फरवरी 2005 में शंकर सिंह ने उन्हें हराया था लेकिन अक्टूबर 2005 में वह फिर से चुनी गईं।

🔴 फरवरी 2005 के चुनाव में बीमा भारती लोक जनशक्ति पार्टी के शंकर सिंह से सीट हार गई थीं और लेकिन अक्टूबर 2005 में हुए उपचुनाव में वह फिर जीत गई थीं।

🔴2010 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीमा भारती आरजेडी छोड़कर जेडीयू में शामिल हो गई थीं। उसके बाद 2010 में और फिर 2015 में जेडीयू के टिकट पर चुनाव जीता था। जेडीयू से इस्तीफा देकर बीमा भारती 2024 के आम चुनाव से पहले आरजेडी में शामिल हो गई थीं।

🔴 बीमा भारती ने 10वीं तक पढ़ाई की है। बामी भारती के पति का नाम अवधेश मंडल है। अवधेश मंडल की छवि बाहुबली की रही है। बीमा भारती का एक बेटा और बेटी है।

Bima Bharti

Bima Bharti Assets & Liabilities: बीमा भारती की संपत्ति?

🔴 बीमा भारती के नॉमिनेशन पेपर के मुताबिक कुल चल-अचल संपत्ति 1 करोड़ 45 लाख 50 हजार है। वहीं बीमा भारती के पति अवधेश मंडल के पास 1 करोड़ 8 लाख 60 हजार की संपत्ति है। बीमा भारती की पिछले 10 सालों में लखपति से करोड़पति बन गई हैं।

🔴 बीमा भारती की बेटी की संपत्ति 20 लाख 51 हजार और बेटे की संपत्ति 70 लाख की है।

🔴 बीमा भारती के पास 1.5 लाख, पति के पास 2.75 लाख, बेटी के पास 25 हजार और बेटे के पास 12 हजार कैश है।

🔴 बीमा भारती के पास चल संपत्ति एक करोड़ 10 लाख 48 हजार रुपये है। अगर इसमें अचल संपत्ति को मिला दिया जाए तो 1 करोड़ 45 लाख 50 हजार है। अवधेश मंडल के अचल संपत्ति 1 करोड़ 8 लाख 60 हजार रुपये है।

🔴 बीमा भारती के पास फॉर्च्यूनर, एक्सयूवी और थार है। वहीं पति अवधेश मंडल के पास एक क्रेटा है। वहीं बेटे राजकुमार राज के नाम स्कॉर्पियो, ट्रैक्टर और केटीएम मोटरसाइकिल है।

🔴बीमा भारती के पास 350 ग्राम सोने के गहने हैं, जिसकी कीमत 21 लाख रुपये है। पति अवधेश मंडल के पास 160 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 9 लाख 60 हजार रुपये है।

🔴 बीमा भारती के पास एक लाइसेंस राइफल और एक बंदूक भी है। वहीं बेटी रानी के पास भी लाइसेंसी राइफल है। पति अवधेश मंडल और बेटे राजकुमार राज के पास राइफल और बंदूक का लाइसेंस नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+