धर्म परिवर्तन विवाद को लेकर संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्रो को सुचारू रुप से चलाना केंद्र सरकार के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। पहले साध्वी निरंजन ज्योति के विवादित बयान को लेकर कई दिनों तक सत्र हंगामे की भेंट चढ़ा रहा उसके बाद दिल्ली में उबर कैब रेप मामला विवाद की वजह बना। लेकिन अब आगरा में धर्म परिवर्तन का विवाद सदन में हंगामें की वजह बना है।

rss

आगरा में 200 मुस्लिम परिवारों को हिंदू धर्म में परिवर्तन का मामला संसद के दोनों सदनों में तूल पकड़ चुका है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वह देश का माहौल बिगाड़ने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल और आरएसएस के लोग जबरन लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहे हैं।

वहीं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यह राज्य का मामला है इसमें केंद्र का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज की गयी है। इस मामले में सदन में विवाद खड़ा करने का कोई मतलब नहीं है।

वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ता किशोर बाल्मीकि 60 मुसलमान परिवार के 200 सदस्यों का जबरन धर्म परिवर्तन कराये जाने का मामला दर्ज कराया गया है। यह शिकायत हिन्दू बनाए गए इस्माइल ने दर्ज कराई है। इस्माइल का आरोप है कि किशोर एक महीने से उन पर दबाव डाल रहा था। धर्म परिवर्तन करने वालों में से कुछ लोगों का यह भी कहना है कि उन्होंने दबाव और लालच में आकर ऐसा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+