चाय वाला छुट्टे ही नहीं देता, कोई बोला रिश्वत के काम सिर्फ आता... 2 हजार के नोट पर सोशल मीडिया पर मचा घमासान

भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपए के नोट वापस लेने की घोषणा कर दी है। चलन में चल रहे 2000 रुपये के अधिकांश नोट 30 सितंबर की निर्धारित समय सीमा के भीतर बैंकों में वापस आ जाएंगे।

RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2016 के नोटबंदी के बाद जारी 2000 रुपए के नोट वापस लेने का ऐलान किया है। हालांकि, आरबीआई ने यह भी साफ तौर पर कह दिया है कि बाजार में मौजूदा दो हजार के नोट चलन में रहेंगे। आरबीआई ने बैंकों को सलाह दी है कि 2 हजार के नोट जारी करना बंद कर दे।

आरबीआई को उम्मीद है कि बैंकों के साथ नोट बदलने के लिए लोगों के लिए 4 महीने का समय पर्याप्त है। चलन में चल रहे 2000 रुपये के अधिकांश नोट 30 सितंबर की निर्धारित समय सीमा के भीतर बैंकों में वापस आ जाएंगे। ऐसे में सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट सामने आ रहे हैं। आइए आपको उनसे रूबरू कराते हैं...

  • एक यूजर रतन सिंह ने लिखा कि आम आदमी बहुत परेशान था, चाय वाला छुट्टे ही नहीं देता था। वहीं, दूसरे यूजर शाहजेब खान ने लिखा कि अच्छा निर्णय क्योंकि यह वैसे भी रिश्वत देने और अवैध भुगतान जैसे महत्वपूर्ण उद्देश्यों के लिए ही इस्तेमाल किया गया। जनता शायद ही इसका इस्तेमाल करती है।
  • वहीं, स्कीन डॉक्टर ने कहा कि भले ही यह अभी भी एक कानूनी निविदा है, लेकिन भारतीयों को जानने के बाद, इस क्षण से सभी दुकान, सेवाएं, छोटे और बड़े व्यवसाय 2000 के नोट को स्वीकार करना बंद कर देंगे। इसलिए सभी बैंक ही जा रहे होंगे। कल से बड़ी लाइनों की अपेक्षा करें। 1-2 नोट सबके पास होंगे ही।

  • एक अन्य अक्षत नाम के युवक ने लिखा कि जी हां, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने घोषणा की है कि वह 2000 रुपए के नोट को चलन से वापस ले लेगा। हालांकि, केंद्रीय बैंक ने कहा है कि नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे और 30 सितंबर, 2023 तक बैंकों और आरबीआई कार्यालयों में बदले जा सकते हैं।

बिना 2 हजार नोट वालों ने शेयर किए ऐसे वीडियो

वहीं, कुछ लोगों ने वीडियो शेयर कर खुशी जाहिर की। एक शख्स ने एक युवक का डांस करते हुए वीडियो शेयर किया और लिखा कि मेरे पास सिर्फ 1798 रुपए ही हैं। वहीं, दूसरे शख्स ने भी ऐसा ही किया। साथ ही उसने लिखा कि जिन लोगों के पास 2000 रुपये का कोई नोट नहीं है, वो मुस्कराइए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+