कश्मीर विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, विधायक घायल

अहमद को उपचार के लिए जम्मू मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल ले जाया गया। विधायकों के शांत न होने पर अध्यक्ष मुबारक गुल ने सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी। सदन की बैठक सुबह शुरू होने के बाद पीडीपी के विधायकों ने नई प्रशासनिक इकाइयों के विरोध में शोरशराबा करना शुरू कर दिया, जिस कारण अध्यक्ष को कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।
पीडीपी विधायक मेजें थपथपाने लगे और अपनी सीट पर खड़े हो गए और उन्होंने राज्य सरकार द्वारा 659 नई प्रशासनिक इकाइयों की स्थापना को राजनीति से प्रेरित करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस के गठबंधन को चुनावी फायदा पहुंचाने के लिए उठाया गया है। धराल से पीडीपी विधायक चौधरी जुल्फिकार अली सदन के बीचोबीच खड़े हो गए और राज्य सरकार के खिलाफ भेदभाव का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
सदन की कार्यवाही पहले स्थगन के बाद दोबारा शुरू होने पर भी हंगामा बरकरार रहा। लनगत विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक इंजीयिनर रशीद और नेशनल कांफ्रेस से विधायक व मंत्री मोहम्मद अकबर लोन के बीच बहस भी हुई। विधानसभा के बाहर मीडिया से मुखातिब होते हुए पीडीपी अध्यक्ष और विधायक महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जिन क्षेत्रों में पीडीपी के विधायक हैं उसके साथ प्रशासनिक इकाइयों को लेकर भेदभाव बरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी तब तक सदन की कार्यवाही नहीं चलने देगी, जब तक नई प्रशासनिक इकाइयों की मांग पूरी नहीं की जाती।












Click it and Unblock the Notifications