प्यार और प्यार में धोखें पर बोलीं एक्ट्रेस रुबीना दिलैक- हां दिल टूटा लेकिन मैंने...
नई दिल्ली। टीवी एक्टर और बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलैक ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्यार और दिल टूटने के अपने अनुभवों के बारे में बताया है। उन्होंने यह भी बताया कि बिग बॉस जीतने के बाद कैसे उनका जीवन बदल गया। इसके अलावा रुबीना ने अपने म्यूजिक एल्बम गलत के बारे में भी बात की जिसमें वो पारस छाबड़ा के साथ लीड रोल में हैं। 3 मिनट 55 सेकेंड का ये गाना मोहब्बत और दगाबाजी की कहानी सुनाता है। गाने को लिखा है राज फतेहपुर ने और इसे आवाज दी है असीस कौर ने।

रुबीना ने कहा- हां दिल जरूर टूटा था
बॉलीवुड की दिग्गज वेबसाइट पिंकविला को दिए इंटरव्यू में रुबीना से पूछा गया कि क्या उन्हें प्यार में धोखा मिला था। इसपर रुबीना ने कहा कि मैं धोखा (प्यार में) नहीं कहूंगी लेकिन हां मेरा दिल जरूर टूटा था। उन्होंने कहा कि यह एक लंबी दर्दनाक कहानी है, लेकिन मैंने इससे जल्दी निकल गई और मजबूत बन गई। रुबीना ने आगे कहा कि ''मैंने सोशल मीडिया की इस आभासी दुनिया से खुद को परिचित कराने की कोशिश की है जो बहुत शक्तिशाली है। उन्होंने कहा कि बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद मैंने महसूस किया कि यह काफी विनम्र है। उन्होंने बताया कि बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के उनके रास्ते बदल गए।

धोखे और फरेब की वजह से सूली पर चढ़ते रिश्ते को दिखाता है 'गलत'
आपको बता दें कि रुबीना दिलैक और पारस छाबड़ा का म्यूजिक एल्बम 'गलत' में दिखाया गया है किस तरह प्यार में डूबे एक कपल का रिश्ता, धोखे और फरेब की वजह से सूली पर चढ़ जाता है। एल्बम में दिखाया गया है कि कैसे जिस इंसान को आप दिलोजान से ज्यादा चाहते हैं जब वही आपकी पीठ में छुरा घोपता है और जान लेने पर उतारु हो जाता है जब क्या गुजरती है। इस इमोशन को रुबीना दिलैक ने बहुत ही प्रभावी ढंग से निभाया है। धोखेबाज पति के रोल में पारस छाबड़ा ने भी दमदार एक्टिंग की है।
रुबीना दिलैक की बिकिनी फोटोज ने मचा दी है सनसनी
रुबीना की एक और तस्वीर वायरल हो रही है जो इंटरनेट पर सनसनी मचा रखी है। रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है जिसमें वो स्विमिंग पूल में मस्ती कर रही हैं। फोटो रुबीना की पति अभिनव ने क्लिक की है। इस फोटो पर रुबीना ने कैप्शन लिखा है 'मुझे अच्छा लगता है जिस तरह तुम मेरी तरफ देखते हो।












Click it and Unblock the Notifications