रुबीना दिलैक ने जीती बिग बॉस-14 की ट्रॉफी, जानिए कौन हैं रुबीना, कैसा रहा उनका सफर

मुंबई। रुबीना दिलैक ने टीवी शो बिग बॉस 14 की ट्रॉफी जीत ली है। 3 अक्टूबर 2020 को शुरू हुए इस शो को करीब 140 दिन बाद अपना विनर मिला है।फाइनल के लिए अंतिम पांच में राखी सावंत, अली गोनी बाहर, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य और रुबीना दिलैक पहुंचे थे। राखी सावंत और अली गोनी के बाहर होने के बाद निक्की तंबोली, राहुल वैद्य और रुबीना दिलैक में टक्कर थी। रुबीना ने राहुल को हराते हुए फाइनल जीता है। आइए जानते हैं कि रुबीना कौन हैं और उनका बिग बॉस तक का सफर कैसा है?

Recommended Video

    Rubina Dilaik: Bigg Boss 14 की Winner Rubina Dilaik के बारे में जानिए सब कुछ । वनइंडिया हिंदी
    शिमला में जन्मीं, टीवी की स्टार हैं रुबीना

    शिमला में जन्मीं, टीवी की स्टार हैं रुबीना

    रुबीना दिलैक शिमला से आती हैं और टीवी का जाना पहचाना नाम हैं। 34 साल की रुबीना कई टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। रुबीना दिलैक ने जी टीवी के सीरियल 'छोटी बहू' के जरिए एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। रुबीना ने 'शक्तिः अस्तित्व के अहसास की' में एक किन्नर का किरदार निभाया था। इस किरदार से उन्हें खूब शोहरत मिली। रुबीना 'बनू मैं तेरी दुल्हन', 'पवित्र रिश्ता', 'कसम से', 'पुनर्विवाह-एक नई उम्मीद', 'देवों के देव महादेव' जैसे टीवी सीरियलों में काम कर चुकी हैं।

    2018 में की थी शादी, मॉडलिंग में भी कमा चुकी हैं नाम

    2018 में की थी शादी, मॉडलिंग में भी कमा चुकी हैं नाम

    रुबीना दिलैक एक्टिंग के अलावा मॉडलिंग में भी नाम कमा चुकी हैं। उन्होंने ने दो ब्यूटी पेजेंट जीते थे। वह मिस शिमला 2006 और मिस नॉर्थ इंडिया 2008 भी रही हैं। रुबीना ने 2018 में अभिनव शुक्ला से शादी की थी। अभिनव भी एक्टर हैं, जो बिग बॉस में भी उनके साथ थे।

    रुबीना ने दिल भी जीता, शो भी

    रुबीना ने दिल भी जीता, शो भी

    टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस के इस सीजन को लेकर ज्यादातर लोग रुबीना का नाम ही आगे कह रहे थे। आखिरकार रुबीना दिलैक इसकी विजेता बन ही गई। रुबीना दिलैक शो की शुरुआत से फैंस की फेवरेट रहीं और विजेता बनीं। रुबीना बिग बॉस के घर में अपने पति अभिनव के साथ आईं थीं। रूबीना दिलैक के साथ अभिनव शुक्ला भी काफी समय तक बिग बॉस के घर में रहे। अभिनव फिनाले से दो हफ्ते पहले घर से बाहर हुए।

    बिग बॉस-14 की विनर बनीं रुबीना दिलैक, जानिए कौन रहा रनरअप

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+