आरटीआई डालकर PMO से पूछा, मेरे खाते में 15 लाख रुपए कब आएंगे?

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय से आरटीआई के माध्यम से एक अनोखी जानकारी मांगी गई है। आरटीआई भेजकर एक व्यक्ति ने पूछा है कि उसके खाते में वो 15 लाख रुपए कब आएंगे, जिन्हें देने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में वादा किया था।

narendra modi

राजस्थान के झालावाड़ के रहने वाले कन्हैया लाल की याचिका पर मुख्य सूचना आयुक्त ने पीएमओ को निर्देश जारी किया है कि वह इस आरटीआई का जवाब दे।

'प्रधानमंत्री की घोषणा का क्या हुआ?'

पीएमओ को दिए गए निर्देश में मुख्य सूचना आयुक्त राधाकृष्ण माथुर ने उल्लेख किया है, 'कन्हैया लाल ने अधिकारियों से यह पूछा है कि चुनाव के समय घोषणा की गई थी कि काला धन भारत से लाया जाएगा और 15 लाख रुपए हर गरीब के खाते में जमा किए जाएंगे, शिकायतकर्ता जानना चाहता है कि उस घोषणा का क्या हुआ।'

मुख्य सूचना आयुक्त ने कन्हैया की याचिका का हवाला देते हुए कहा है, 'शिकायतकर्ता प्रधानमंत्री ने जानना चाहता है कि चुनाव के दौरान घोषणा की गई थी कि देश से भ्रष्टाचार खत्म किया जाएगा लेकिन यह 90 प्रतिशत तक बढ़ गया है। शिकायतकर्ता यह भी जानना चाहता है कि देश से भ्रष्टाचार हटान के लिए नया कानून कब बनाया जाएगा।

'अमीरों को ही क्यों मिल रहा है योजनाओं का लाभ?'

कन्हैया ने अपनी याचिका में लिखा है कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ केवल अमीर और पूंजीपतियों को ही क्यों मिल रहा है। वह जानना चाहता है कि कांग्रेस की सरकार के दौरान रेल यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 40 प्रतिशत छूट दी जाती थी, वर्तमान सरकार ने उसे क्यों रोक दिया।

याचिका पर सुनवाई के दौरान उपस्थित प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें याचिका नहीं मिली है इसलिए फिलहाल वो इसका जवाब नहीं दे सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+