ओडिशा सरकार ने दी बड़ी राहत, अब सिर्फ 1200 रुपये में प्राइवेट लैब करेंगे कोरोना की जांच
नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 30 लाख के पार पहुंच गई है। जब तक कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक हालात ऐसे ही रहेंगे। इस बीच WHO ने साफ कर दिया है कि कोरोना को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग करनी होगी। ऐसे में टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने और आम आदमी को राहत देने के लिए ओडिशा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।
Recommended Video

ओडिशा सरकार ने मंगलवार को निजी प्रयोगशालाओं में RT-PCR (रियल-टाइम पोलीमरेज चेन रिएक्शन) COVID-19 टेस्ट की अधिकतम कीमत 2,200 रुपये से घटाकर 1,200 रुपये कर दी है। शुरूआत में ये कीमत करीब 4500 थी, लेकिन 3 जुलाई को सरकार ने इसे 2200 कर दिया था। वहीं अब फिर से दाम आधा करने से राज्य के लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही टेस्टिंग भी बढ़ेगी।
आपको बता दें कि देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 32.39 लाख हो गई है, जिसमें से 59645 की मौत हुई है, जबकि 24.68 लाख लोग सही हो चुके हैं। ओडिशा भी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है, जहां अब तक 87602 केस सामने आए हैं। इसमें से 494 की मौत हुई है, जबकि 59470 ठीक हो चुके हैं। ऐसे में अब वहां पर एक्टिव केस की संख्या 27,638 ही है।












Click it and Unblock the Notifications