महात्मा गांधी की हत्या पर RSS ने मनाया था जश्न, बांटी थी मिठाईयां: सलमान

अपने पैतृक निवास उत्तर प्रदेश के दुरकायमगंज पर मीडिया से बातचीत के दौरान सलमान खुर्शीद ने ये बातें कहीं। आपको बता दें कि खुर्शीद फर्रूखाबाद संसदीय सीट से प्रत्याशी हैं जहां 24 अप्रैल को चुनाव होना है। इस संबंध में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आरएसएस पर की गई तीखी टिप्पणी का बचाव करते कांग्रेस नेता ने कहा कि गांधी बिना अध्ययन एवं प्रमाणिकता के बगैर कोई वक्तव्य नहीं देते हैं।
Did You Know: महात्मा गांधी को पता था अपनी मौत का दिन और तारीख
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को विश्व में छठवें नम्बर की अमीर महिला कहे जाने पर खुर्शीद ने कहा कि विश्व में ऎसी कोई पत्रिका नहीं है जिसमें ऎसा उल्लेख हो। खुर्शीद ने कहा सोनिया गांधी प्रभावशाली महिला हैं। उनका एक अलग मुकाम है और वह देश की आदर्श नेता हैं। खुर्शीद ने कहा कि मेनका गांधी का सोनिया गांधी पर ऐसा बयान अनर्गल और झूठा है। वहीं मलेशिया के लापता विमान मसले पर विदेश मंत्री ने बताया कि भारत ने मलेशिया का इस प्रकरण पर पूरा सहयोग किया है और आगे भी करेगा।
Did You Know: 30 जनवरी 1948 को बापू की हत्या कर दी गई थी। अपने आखिरी दिनों में महात्मा गांधी को अपनी मौत का आभास होने लगा था। वह अपने कुछ खास लोगों से कुछ ऐसी बातें करते थे जिससे लगता था कि उनका मर्डर किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications