निर्मला सीतारमण के ऐलान के विरोध में उतरा RSS का भारतीय मजदूर संघ, देश के लिए दुख का दिन बताया
नई दिल्ली। कोरोना संकट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था। पीएम मोदी के ऐलान के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार चार दिन से इस आर्थिक पैकेज के अलग-अलग पहलुओं का ऐलान कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को वित्त मंत्री ने 8 अहम सेक्टर के लिए बड़े ऐलान किए। लेकिन वित्त मंत्री के इन ऐलान के खिलाफ आरएसएस की मजदूर यूनियन भारतीय मजदूर संघ ने आलोचना की है।

दुखभरा दिन
भारतीय मजदूर संघ ने कहा कि वित्त मंत्री के ऐलान के चौथा दिन देश और देशवासियों के लिए दुखभरा दिन था। भारतीय मजदूर संघ के जनरल सेक्रेटरी वृजेश उपाध्याय ने बयान जारी करके कहा कि सरकार मजदूर संघों से राय लेने से कतरा रही है, जिस तरह से समाज के प्रतिनिधियों और प्रभावित लोगों का नेतृत्व करने वालों का सरकार सुझाव नहीं ले रही है वह निंदनीय है। हमारा संघ पहले ही कॉर्पोरेटाइजेशन और प्राइवेटाइजेशन का विरोध कर रही है।
आज फिर होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
बता दें कि शनिवार को वित्त मंत्री ने बड़े नीतिगत ऐलान किए, यह मुख्य रूप से कोरोना महमारी के चलते विकास को आगे बढ़ाने के लिए गए। वृजेश उपाध्याय ने कहा कि डिफेंस में एफडीआई के निवेश को बढ़ाने का फैसला कतई सही नहीं है और यह आपत्तिजनक है। बता दें कि आज एक बार फिर से वित्त मंत्री 11 बजे आर्थिक पैकेज के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। ऐसे में लोगों की इसपर निगाह होगी कि वह क्या ऐलान करेंगी।
पिछले 24 घंटों में 4987 संक्रमित
बता दें कि पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में अबतक का सर्वाधिक इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 4987 कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले सामने आई है, जबकि 120 लोगों की पिछले 24 घंटों में कोरोना से मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 90927 हो गई है, जिसमे 53946 एक्टिव मामले हैं, जबकि 34109 लोगों का इलाज करके उन्हें उनके घर भेज दिया गया है। वहीं कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की बात करें तो अबतक कोरोना से कुल 2872 लोगों की मौत हो चुकी है।
Recommended Video
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications