विधिवत पूजन अर्चन के बाद नागपुर में शुरू हुई संघ के नई ड्रेस की बिक्री

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी नई पैंट की बिक्री महाराष्ट्र के नागपुर स्थित हेडक्वार्टर पर बेचना कर दी है।

rss new uniform

संघ के स्वयंसेवक अब खाकी पैंट में नहीं दिखेंगे। उनके गणवेश में यह बदलाव इस साल विजयादशमी से लागू होगा। संघ की यह नई पैंट भूरे रंग की होगी।

काफी अहम बदलाव

1925 में स्थापना के बाद संघ में यह बदलाव काफी अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि नागपुर के हेडक्वार्टर में 90,00 पैंट्स और मोजे स्वयंसेवकों के लिए मौजूद हैं।

ये कानपुर से बन कर आएं हैं। इनके पैकेट्स खोले जाने पहले इनका विधिवत पूजन अर्चन हुआ।

25 रुपए में मोजा

rashtriya swayamsevak sangh

यहां स्वयंसेवकों को उनके कमर की साइज के पैंट मिल जाएंगे जिसके लिए अलग-अलग कीमते चुकानी होगी। मोजे यहां 25 रुपए मौजूद हैं। यहां पैंट की सबसे बड़ी साइड 48 नंबर बताई जा रही है।

इस बात की संभावना भी जताई जा रही है कि इस विजयादशमी संघ का पथ संचलन इसी गणवेश में होगा। संघ के स्वयंसेवकों ओर से भी काफी दिनों से मांग की जा रही थी कि गणवेश में बदलाव किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+