आरएसएस मुखपत्र पांचजन्य की सलाह, सहयोगियों को जाने से रोके भाजपा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के मुखपत्र पांचजन्य ने एनडीए में तनाव पर चिंता जताई है और भाजपा को सभी सहयोगियों को साथ लेकर चलने की नसीहत दी है। पांचजन्य अपने संपादकीय में कहता है कि भाजपा के लिए साथियों का रूठना, छिटकना चिंता की बात है। लेख में कहा गया है कि एनडीए को अपने साथियों को संभाल कर रखना चाहिए, अखबार कहता है कि गठबंधन को एक परिवार की तरह एक रखना चाहिए।

RSS mouthpiece Panchjanya advises BJP to keep its flock together

बताया जा रहा है कि शिवसेना जैसे एनडीए के पुराने साथी के एनडीए से अलग होने से आरएसएस खुश नहीं है और वो चाहता है कि भाजपा और शिवसेना साथ में रहें। पांचजन्य में ये लेख ऐसे वक्त पर आया है, जब लगातार एनडीए में बिखराव की खबरें आ रही हैं। कुछ समय पहले टीडीपी एनडीए से अलग हो चुकी है। शिवेसना भी 2019 का इलेक्शन अलग लड़ने का ऐलान कर चुकी है, पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के साथ भाजपा के टकराव की खबरें हैं। वहीं बिहार में जदयू के साथ भी भाजपा की सीटों को लेकर तनातनी चल रही है।

रूठों को मनाने की मुहिम के तहत ही बुधवार को अमित शाह शिवसेना मुखिया उद्धव ठाकरे से मिल रहे हैं। वहीं शिवसेना ने 2019 में अलग लड़ने की बात कही है, हाल ही में हुए उपचुनाव में भी शिवसेना ने भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ा है। बताया जा रहा है कि जल्दी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शिरोमणि अकाली दल के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात करेंगे और आपसी मतभेद दूर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+