हाफ खाकी पैंट में नहीं फुल पैंट में नजर आएंगे RSS कार्यकर्ता
नयी दिल्ली। आपके हॉफ खाकी पैंट पहने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं को कई बार देखा होगा। उनकी खाकी हाफ पैंट जिसे गनवेश कहते हैं में अब बड़ा बदलाव होने वाला है। संघ कार्यकर्ता जो अब तक हाफ निकर में नजर आते थे अब बहुत ही जल्द वो फुल पैंट में नजर आएंगे।
माना जा रहा है कि 11 से 13 मार्च तक होने वाले तीन दिवसीय सम्मेलन में संघ इस पर फैसला लेगा। वोटिंग के जरिए कार्यकर्ताओं की सहमति ली जाएगी। लेकिन आखिर क्यों संघ को गनवेश में बदलाव की जरुरत महसूस हो रही है?

RSS की हॉफ पैंट हो जाएगी फुल
संघ का मानना है कि हाफ पैंट को फुल पैंट में बदलकर वो और अदिक युवाओं को अपने साथ जोड़ सकेंगे।

RSS की हॉफ पैंट हो जाएगी फुल
संघ अपनी काली टोपी, सफेद कमीज और खाकी निकर वाली छवि से निकलकर लोगों के बीच और लोकप्रिय होना चाह रहा है।

RSS की हॉफ पैंट हो जाएगी फुल
संघ अपनी वर्दी को लेकर कई बार विरोधियों के हमले झेल चुका है। ऐसे में समय-समय पर अपनी वर्दी में बदलाव कर वो संदेश देना चाहता है कि वो नयापन को बढ़ावा दे रहे हैं।

RSS की हॉफ पैंट हो जाएगी फुल
संघ अपने साथ महिलाओं को जोड़ना चाहता है। लेकिन गनवेश की वजह से महिलाएं उसे पहनने में असहज महसूस करती है। ऐसे में संघ का मानना है कि हाफ पैंट की जगह पतलून करने से महिलाएं भी संघ की ओर आकर्षित होगी।












Click it and Unblock the Notifications