मोहन भागवत की फोटो वाला 'नया संविधान' हुआ वायरल , संघ बोला- बदनाम करने की साजिश

नागपुर। सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के चित्र के साथ न्यू इंडियन कॉन्स्टीट्यूशन (भारत का नया संविधान) नाम से पीडीएफ किताब बांटे जाने को लेकर आरएसएस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरएसएस की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि, ऐसे दस्तावेज से उसका कोई लेना देना नहीं है। आरएसएस नेता श्रीधर गाडगे ने यहां कहा कि यह संगठन को बदनाम करने की साजिश है।

RSS lodged complaint in connection with online circulation of PDF named as New Indian Constitution

आरएसएस नेता श्रीधर गाडगे ने कहा कि, पीडीएफ फॉर्मेट में 'नया भारतीय संविधान' शीर्षक वाला एक 15 पृष्ठों का दस्तावेज सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है जिस पर मोहन भागवत का चित्र लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि आरएसएस या आरएसएस अध्यक्ष द्वारा ऐसी कोई पुस्तक प्रकाशित नहीं की गई है। उस पीडीएफ की सामग्री निंदनीय है और संघ का उससे कोई लेना-देना नहीं है।

आरएसएस नेता ने कहा कि, भारत के संविधान के प्रति संघ की पूरी आस्था है और उसने कोई नया संविधान प्रस्तुत नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यहां कोतवाली पुलिस थाने में आरएसएस ने इस मुद्दे पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा, यह आरएसएस और आरएसएस प्रमुख को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। हम नहीं जानते इसके पीछे कौन है इसलिए हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+