आरएसएस नेता ने किसानों के विरोध पर कृषि मंत्री पर साधा निशाना; 'सत्ता का अहंकार आपके सिर चढ़ गया है'

राष्ट्रीय स्वयं सेवक के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा ने केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर निशाना साधा है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा ने केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर निशाना साधा है। उन्होंने नरेंद्र सिंह तोमर पर निशाना साधते हुए अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, "सत्ता का अहंकार उनके सिर चढ़ गया है।" मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यसभा सदस्य रह चुके रघुनंदन शर्मा ने दो दिन पहले लिखे अपने फेसबुक पोस्ट में कृषि मंत्री को सुझाव दिया कि उन्हें राष्ट्रवाद को मजबूत करने की दिशा में क काम करना चाहिए।

Recommended Video

    Farmers Protest : RSS नेता Raghunandan Sharma का Narendra Singh Tomar पर निशाना | वनइंडिया हिंदी
    Narendra Singh Tomar

    उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, "प्रिय नरेंद्र जी, आप सरकार में सहयोगी एवं सहभागी हैं। आज की राष्ट्रवादी सरकार बनने तक हजारों राष्ट्रवादियों ने अपने जीवन और यौवन को खपाया है। पिछले 100 वर्षों से जवानियां अपने त्याग, समर्पण और परिश्रम से मातृभूमि की सेवा तथा राष्ट्रहित सर्वोपरि की विचारधारा के विस्तार में लगी हुई हैं। आज आपको जो सत्ता के अधिकार प्राप्त हैं, वे आपके परिश्रम का फल हैं, यह आपका भ्रम है।"

    यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन: राज ठाकरे बोले- सरकार को लता, सचिन की प्रतिष्ठा दांव पर नहीं लगाना चाहिए

    "सत्ता का मद जब चढ़ता है तो नदी, पहाड़ या वृक्ष की तरह दिखाई नहीं देता, वह अद्दश्य होता है, जैसा अभी आपके सिर पर चढ़ गया है। प्राप्त दुर्लभ जनमत को क्यों खो रहे हैं? कांग्रेस की सभी सड़ी-गली नीतियां हम ही लागू करें, यह विचारधारा के हित में नहीं है।

    बूंद-बूंद से घड़ा खाली होता है, जनमत के साथ भी यही है।" शर्मा ने आगे लिखा, "आपकी सोच कृषकों के हित की हो सकती है, परंतु कोई स्वयं का भला नहीं होने देना चाहता हो तो भलाई का क्या औचित्य है। आप राष्ट्रवाद को बलशाली बनाने में संवैधानिक शक्ति लगाएं, कहीं हमें बाद में पछताना ना पड़े। सोचता हूं विचारधारा के भविष्य को सुरक्षित रखने का संकेत समझ गए होंगे।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+