किसान आंदोलन: राज ठाकरे बोले- सरकार को लता, सचिन की प्रतिष्ठा दांव पर नहीं लगाना चाहिए

किसान आंदोलन: राज ठाकरे बोले- सरकार को लता, सचिन की प्रतिष्ठा दांव पर नहीं लगाना चाहिए

Raj Thackeray on Sachin Tendulkar and Lata Mangeshkar: किसान आंदोलन को लेकर विदेशी हस्तियों के ट्वीट के जवाब में छिड़ा अभियान पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार को किसान आंदोलन के मुद्दे पर विदेशी हस्तियों को जवाब दिलवाने के लिए लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर की प्रतिष्ठा दांव पर नहीं लगाना चाहिए था। राज ठाकरे ने कहा कि इस अभियान में सरकार को लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर को नहीं घसीटना चाहिए था। ऐसे में इन हस्तियों को भी सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

Raj Thackeray

Recommended Video

    Kisan Andolan: Sachin Tendulkar को Sharad Pawar की सलाह, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    पीएम मोदी का ट्रंप के समर्थन में नारा लगाना क्या था?

    राज ठाकरे ने कहा, अगर अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना और अन्य विदेशी हस्तियों का किसान आंदोलन का समर्थन करना भारत के आंतरिक मामलों में दखल देना है तो फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में नारा भी परेशान करने वाला था। राज ठाकरे ने डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के दौरान मोदी की ह्यूस्टन रैली को हवाला देते हुए कहा, अगर इस तरह देखा जाए तो ''अगली बार ट्रंप सरकार'' जैसी रैली करने की जरूरत नहीं थीं...क्योंकि ये उस देश का आंतरिक मामला था।''

    राज ठाकरे ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ''केंद्र की सरकार को सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर को अपने रुख के समर्थन में ट्वीट करने के लिए नहीं बोलना चाहिए था। उनकी प्रतिष्ठा को ऐसे दांव पर नहीं लगाना चाहिए था। इसी वजह से अब उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।''

    अक्षय कुमार तक ही सरकार को रहना चाहिए था सीमित : राज ठाकरे

    राज ठाकरे ने नसीहत देते हुए कहा, 'सरकार को अपने इस अभियान के लिए अक्षय कुमार जैसे अभिनेताओं का ही सहारा लेना चाहिए था। राज ठाकरे ने कहा, "वे (तेंदुलकर और मंगेशकर) अपने-अपने क्षेत्रों में सच्चे दिग्गज हैं, लेकिन आम जीवन में वे बहुत ही सरल लोग हैं। उन्हें एक ही हैशटैग के साथ ट्वीट करने के लिए नहीं कहा जाना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया कि सरकार ने उन्हें ट्वीट करने के लिए क्या कहा, और अब वे ट्रोल हो रहे हैं।'

    क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर और महान गायिका लता मंगेशकर सहित कई हस्तियों ने रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग के किसान समर्थन ट्वीट के बाद हैशटैग #IndiaAgainstPropaganda और #IndiaTogether के साथ ट्वीट कर विदेशी हस्तियों को जवाब दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+