महिला से संबंध को लेकर संघ ने सह-सरकार्यवाह कण्णन को हटाया

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए संघ के प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने कहा, 'कण्णन ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते घर वापस लौटने का फैसला किया है। वह अब पारिवारिक जीवन शुरू करेंगे और इस बारे में उन्होंने संगठन के नेतृ्त्व को कुछ महीने पहले ही सूचित कर दिया था। अखबार के मुताबिक, कण्णन के महिला से संबंध उस वक्त बने जब उन्हें सह-सरकार्यवाह बनाया गया था। आरएसएस के एक नेता ने कहा, 'शीर्ष स्तर के प्रचारक के इस तरह के संबंध से संगठन सदमे में है। सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि कण्णन के महिला से संबंधों के बारे में लंबे वक्त तक किसी को कोई जानकारी नहीं थी।'
कण्णन की अभी तक प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। संघ के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक संगठन में प्रचारक का पद संस्थान होता है। उसे सिंगल रहना चाहिए और ब्रह्मचर्य का पालना करना चाहिए। गुप्त संबंध रखकर कण्णन ने संस्थान का अपमान किया है। सूत्रों ने बताया कि अगर वह फैमिली लाइफ जीना चाहते थे तो पहले ही प्रचारक की भूमिका पारदर्शी तरीके से छोड़ सकते थे। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय नेतृत्व को महिला से संबंधों के बारे में जानकारी मिलने के बाद कण्णन ने अक्टबूर में कोच्चि में हुई संघ की नेशनल एग्जीक्यूटिव मीटिंग में घर लौटने के इरादे के बारे में सूचना दे दी थी।












Click it and Unblock the Notifications