RSS Dinner: संघ शताब्दी समारोह के जिस डिनर में पहुंचे देश-दुनिया के दिग्गज, उसके मेन्यू में क्या था खास?

RSS Dinner Menu: मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत कई कार्यक्रम हो रहे हैं। संघ व्याख्यानमाला के साथ ही मुंबई में डिनर कार्यक्रम भी था। इसमें परोसे गए व्यंजनों को लेकर देशभर में खासी चर्चा हो रही है। हालांकि, कार्यक्रम के मेनू को आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स और कार्यक्रम में मौजूद मेहमानों के सोशल मीडिया पोस्ट से जानकारी सामने आई है। संघ की परंपरा के अनुरूप इस आयोजन में पूरी तरह सात्विक और शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसा गया।

आरएसएस के कार्यक्रमों में सादगी और भारतीय खान-पान की परंपरा को विशेष महत्व दिया जाता है। इस बार भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाया गया। कार्यक्रम मुंबई में आयोजित हुआ था, इसलिए मेनू में पारंपरिक महाराष्ट्रीयन व्यंजनों को प्रमुखता दी गई। मेहमानों को पूरण पोली, वरण-भात (दाल-चावल), भाजी, कोसिंबीर और अन्य स्थानीय स्वाद वाले पकवान परोसे गए।

RSS Dinner Menu

RSS Dinner Menu: भारतीयता की दिखी झलक

- इस डिनर की एक और खास बात यह रही कि इसमें मिलेट्स यानी मोटे अनाजों से बने व्यंजन भी शामिल किए गए। बाजरा, ज्वार और रागी से तैयार कुछ विशेष डिशेज ने मेहमानों का ध्यान खींचा।

- संघ लंबे समय से 'स्वदेशी' और स्वस्थ खान-पान को बढ़ावा देता रहा है, ऐसे में मोटे अनाजों को मेनू में जगह देना उसी सोच का हिस्सा माना जा रहा है।

- रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहमानों को ब्रास के पारंपरिक बर्तनों में भोजन परोसा गया और सभी राज्यों के व्यंजन शामिल किए गए थे। खाने की थाली में भारतीयता की झलक दिख रही थी।

Adnan Sami के डिनर में शामिल होने पर कांग्रेस ने कसा तंज

कार्यक्रम का सबसे चर्चित पहलू गायक अदनान सामी और सरसंघचालक मोहन भागवत की एक साथ भोजन करती तस्वीर रही। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई, जिसके बाद कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों की ओर से प्रतिक्रियाएं भी आईं। कुछ नेताओं ने इसे लेकर राजनीतिक टिप्पणियां कीं, जबकि समर्थकों ने इसे सामाजिक समरसता का उदाहरण बताया। बता दें कि पाकिस्तानी मूल के गायक ने अब भारत की नागरिकता ले ली है। अदनान सामी के पिता पाकिस्तान की सेना में अधिकारी थे।

RSS के कार्यक्रम में पहुंची फिल्म जगत की हस्तियां

शताब्दी वर्ष समारोह का यह डिनर सादगी, भारतीयता और पारंपरिक स्वाद का संगम रहा। इस आयोजन में फिल्ममेकर करण जौहर, एक्ट्रेस अनन्या पांडे, विक्की कौशल, जैकी श्राफ समेत कई चर्चित हस्तियों ने हिस्सा लिया। मुंबई में शनिवार को हुए व्याख्यानमाला कार्यक्रम में सलमान खान भी पहुंचे थे। भले ही आयोजन भव्य स्तर पर हुआ हो, लेकिन भोजन को बेहद सरल और भारतीय संस्कृति के अनुरूप रखा गया। मेहमानों ने न सिर्फ व्यंजनों का आनंद लिया, बल्कि इसे भारतीय खान-पान की विरासत को सहेजने की एक सार्थक पहल भी बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+