आरएसएस ने पटेल से किया हुआ वादा नहीं निभाया, वरना मोदी पीएम उम्मीदवार न होते: मनीष तिवारी

यह ध्यान देने योग्य है कि महात्मा गांधी की हत्या के बाद आरएसएस पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, जिसके बाद 'गैर राजनीतिक' रहने की शर्त पर ही संघ से प्रतिबंध हटाया गया था। हालांकि इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।
नीतीश कुमार द्वारा मोदी को हिटलर करार देने का समर्थन करने पर मनीष ने ट्वीट किया कि '30 जनवरी 1933 को हिटलर जर्मन चांसलर बना और उसने 27 फरवरी 1933 को रीशटैग बिल्डिंग जलवा दी. फासीवाद की भाषा उसके कृत्यों की भूमिका मात्र है नीतीश जी.' फासीवादी लोग सत्ता को गलत ढंग से हड़प लेते हैं और लेाकतंत्र को बर्बाद कर डालते हैं।
पटना में मोदी की 'हुंकार रैली' के बाद नीतीश ने मोदी के आरोपों का जवाब देते हुए मोदी की तुलना हिटलर से कर डाली थी और उन्हें लोकतंत्र के लिए सही व्यक्ति नहीं बताया था वहीं मनीष तिवारी ने नीतीश का समर्थन उनके कांग्रेस के साथ आने के संभावना देखते हुए किया।












Click it and Unblock the Notifications