Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

RSS प्रमुख मोहन भागवत का आरक्षण पर बड़ा बयान, बताया कब तक साकार हो सकता है 'अखंड भारत' का सपना, Video

RSS chief Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है। इसी के साथ संघ प्रमुख ने एक बार फिर 'अखंड भारत' की वकालत करते हुए बताया कि कब तक ये सपना साकार हो सकता है?

महाराष्ट्र के नागपुर में एक कार्यक्रम में बुधवार (6 सितंबर) को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कहा कि समाज में जब तक भेदभाव है, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए। इसी के साथ एक छात्र के सवाल पर 'अखंड भारत' का सपना कब तक साकार होगा? ये भी बताया।

RSS chief Mohan Bhagwat

'...तब तक आरक्षण रहना चाहिए'

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने आरक्षण को लेकर कहा कि भेदभाव होने तक हम इसका समर्थन करते हैं। अपने बयान में संघ प्रमुख ने कहा, "हमने अपने ही साथी मनुष्यों को सामाजिक व्यवस्था में पीछे रखा। हमने उनकी परवाह नहीं की और यह लगभग 2,000 वर्षों तक जारी रहा। जब तक हम उन्हें समानता नहीं दिला देते, तब तक कुछ विशेष उपाय करने होंगे, आरक्षण उनमें से एक है।

उन्होंने आगे कहा कि जब तक ऐसा भेदभाव है तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए। संघ संविधान में प्रदत्त आरक्षण का पूर्ण समर्थन करता है।

अखंड भारत पर मोहन भागवत का बयान

Recommended Video

    RSS प्रमुख मोहन भागवत का आरक्षण पर बड़ा बयान, बताया कब तक साकार हो सकता है 'अखंड भारत' का सपना

    वहीं कार्यक्रम में एक छात्र के सवाल कि भारत देश को 'अखंड भारत' के रूप में कब तक देख लेंगे पर मोहन भागवत ने जवाब देते हुए कहा कि ''कब तक मैं नहीं बता सकता, लेकिन ये बताता हूं कि आप करने उसे करने जाएंगे तो आपके बूढ़े होने से पहले आपको दिखेगा। क्योंकि अब परिस्थितियां ऐसी करवट ले रही हैं, जो भारत से अलग हुए उनको लगता है कि वो गलती हो गई।"

    संघ प्रमुख ने आगे कहा कि हम को फिर से भारत होना चाहिए। वो मानते हैं कि भारत होना मतलब नक्शे की रेखा को पोछ डालना, ऐसा नहीं है...भारत होना यानी भारत के स्वभाव को स्वीकार करना है।

    हमेशा सबसे आगे रहेंगे संघ- भागवत

    वहीं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ की संस्कृति में, जहां भी राष्ट्र के गौरव और राष्ट्रीय ध्वज का सवाल होगा, संघ कार्यकर्ता अपने जीवन का बलिदान देने के लिए हमेशा सबसे आगे रहेंगे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+