नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बेटी को मोहन भागवत का जवाब, नेताजी की तरह RSS भी देश के लिए काम कर रहा
मोहन भागवत ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कहा कि देश के लिए जो नेताजी कर रहे थे वही संघ भी कर रहा है।सुभाष चंद्र बोस को लेकर भागवत ने कहा कि वह हमेशा लोगों के स्मरण में रहे।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर कोलकाता के शहीद मीनार में आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा कि जिनके साम्राज्य पर सूर्यास्त नहीं होता, ऐसे लोगों के लिए एक नई सेना बनाकर उन्होंने चुनौती खड़ी की और भारत के दरवाजे पर दस्तक दी। समय का भाग्य चक्र अगर सीधा चलता तो नेताजी भारत के अंदर प्रवेश करके बहुत आगे आ चुके होते। यहां रहकर यहां के स्वतंत्रता के लिए प्रयास करने वालों से मिलन होता और भारत बहुत पहले स्वतंत्र हो गया होता।
जिस तरह से सुभाष चंद्र बोस की बेटी अनीता बोस ने कहा था कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस और आरएसएस की विचारधारा अलग-अलग धी। नेताजी वामपंथी थे जबकि संघ दक्षिणपंथी है। अनीता बोस के बयान पर जवाब देते हुए मोहन भागवत ने कहा कि देश के वैभव और संपन्नता के लिए नेताजी भी काम करते थे और हम भी काम कर रहे हैं। भारत एक अमर राष्ट्र है। भारत दुनिया कोधर्म देता है, रिलिजन नहीं। पूरी दुनिया भारत की ओर नेतृत्व के लिए देख रहा है, हमे एक मिसाल बनना है।
मोहन भागवत ने कहा कि समय-समय पर उनका स्मरण करना हमारे लिए स्वाभाविक बात है। हम नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद कर रहे हैं, हम यह पहली बार नहीं कर रहे हैं, प्रतिवर्ष हम कार्यक्रम करते हैं। मैं पहले भी इस तरह के कार्यक्रम में उपस्थित रहा हूं। हम आगे भी यह कार्यक्रम करते रहेंगे। आज हमारा जीवन और देश का जीवन जिनके त्याग पर खड़ा है उनके प्रति हमे कृतज्ञता अर्पित करनी चाहिए। हम सबको मिलकर अपने देश को दुनिया में एक स्थान दिलाना है। ऐसा स्थान दिलाने के लिए नेताजी ने अपना जीवन अर्पण कर दिया। बचपन में ही परिवार के ऐसे संस्कार थे कि नेताजी की अपनी अलग ही गुणवत्ता थी। नेताजी ने देश के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया।
मोहन भागवत ने कहा कि नेताजी ने पूरे जीवन में अपने स्वार्थ का कभी नहीं सोचा। इतने पढ़े-लिखे थे, बहुत कमा सकते थे, परंतु देश की स्वतंत्रता के लिए अक्षरश: अपना जीवन कष्टों में बिताया। जेल भी गए, देश से बाहर जाना पड़ा। सारा जीवन एक तपस्या थी। देश के लिए उन्होंने अपनी तपस्या की। पूर्ण समर्पण, निस्वार्थ का जीवन है नेताजी का। देश के लिए किसी भी प्रकार का साहस, अपने प्राणों की परवाह किए बिना करना एक मिसाल है। देश के लिए उन्होंने इतना कुछ किया, लेकिन हमने उन्हें क्या दिया, उस समय उन्हें कुछ नहीं मिला।
सुभाष चंद्र बोस को लेकर भागवत ने कहा कि वह हमेशा लोगों के स्मरण में रहे। उनका ऐसा नेतृत्व में था जो अपने उदाहरण से नेतृत्व करते थे। वह सबके साथ रहते थे, उनका युद्ध कौशल का क्या ही वर्णन किया जाए, वह विश्व प्रसिद्ध है। समय का भाग्य चक्र अगर सीधा चलता तो नेताजी भारत के भीतर प्रवेश करके बहुत आगे आ गए होते, भारत बहुत पहले स्वतंत्र हो गया होता। ऐसे नेता जी का स्मरण इसलिए करना चाहिए कि क्योंकि उनके सभी गुण हमारे भीतर आने चाहिए। उनके सपने को हमे पूरा करना चाहिए।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications