भागवत बोले केन्या में लोग गाय का खून पीते हैं
नई दिल्ली। बीफ पर लेकर देश में एक के बाद एक विवाद जारी है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गो हत्या पर बोलते हुए कहा कि केन्या में लोग गाय का खून पीते हैं।

संघ प्रमुख ने कहा कि केन्या में लोग गोरक्त पी लेते हैं लेकिन उसे ना तो मारते हैं और ना ही उसका मांस खाते हैं। उन्होंने कहा कि केन्या में भी गो हत्या पर पाबंदी है।
बीफ पर बहस करने से पहले पढ़ें इससे जुड़े वैज्ञानिक तथ्य
भागवत ने कहा कि केन्या में लोग पशु चिकित्सा की ट्रेनिंग के दौरान लोग बांस से बने ट्यूब के जरिए गाय की ग्रीवा से रक्त निकालते हैं लेकिन गो हत्या नहीं करते हैं।
भागवत ने कहा कि केन्या में लोग में इस बात को आश्वस्त करते हैं कि खून निकालने की वजह से कहीं उसकी मौत ना हो जाए।
वहीं संघ प्रमुख ने कहा कि केंद्र सरकार किसी के इशारे पर नहीं चल रही है। गौरतलब है कि भागवत ने यह बयान दादरी मामले पर दिया है जिसके बाद एक बार फिर से वो विवादों में हैं।












Click it and Unblock the Notifications