मोहन भागवत बोले, हमारी लड़कियां और लड़के दूसरे धर्मों में कैसे चले जा रहे हैं? दी ये नसीहत

मोहन भागवत बोले, हमारी लड़कियां और लड़के दूसरे धर्मों में कैसे चले जा रहे हैं? दी ये नसीहत

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार (11 अक्टूबह) को कहा कि शादी के लिए दूसरे धर्म अपनाने वाले हिंदू गलत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये बस अपने यह छोटे स्वार्थों के लिए हो रहा है और क्योंकि हिंदू परिवार अपने बच्चों को अपने धर्म और परंपराओं के लिए गर्व करने वाली बात और मूल्यों के बारे नहीं बता रहे हैं। मोहन भागवत ने कहा, रूपांतरण कैसे होता है? हमारी लड़कियां और लड़के दूसरे धर्मों में कैसे परिवर्तित होते हैं? वो भी विवाह और छोटे-छोटे स्वार्थी कारणों के लिए ऐसा करने वाले गलत हैं। हम अपने बच्चों को तैयार नहीं करते हैं। हमें अपने और अपने धर्म पर गर्व करने की जरूरत है।

Recommended Video

    Mohan Bhagwat बोले, हमारे लड़के लड़कियां दूसरे धर्मों में कैसे चले जा रहे हैं? | वनइंडिया हिंदी
    Mohan Bhagwat RSS

    मोहन भागवत ने कहा, हमको इसका संस्कार घर में देना पड़ेगा। अपने लोगों के प्रति गौरव, अपने धर्म के प्रति गौरव, अपने पूजा का प्रति गौरव। उसको लेकर कोई प्रश्न आएंगे तो उत्तर देना। कन्फूज नहीं होना चाहिए।

    धर्मांतरण पर मोहन भागवत के बयान ऐसे समय में आए हैं जब कई भाजपा शासित राज्यों ने कथित तौर पर "लव जिहाद" के खिलाफ कानून लाए हैं। समझा जाता है कि इन कानूनों को आरएसएस के दबाव में लाया गया था। मोहन भागवत ने भारतीय पारिवारिक मूल्यों और उनके संरक्षण के बारे में विस्तार से बात की और उन्होंने यह भी मुद्दा उठाया कि कैसे ज्यादातर आरएसएस कार्यक्रमों में केवल पुरुष ही दिखाई देते हैं।

    मोहन भागवत ने कहा, आरएसएस का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना है। लेकिन जब हम आरएसएस के कार्यक्रम आयोजित करते हैं, तो हमें केवल पुरुष ही दिखाई देते हैं। अब अगर हम पूरे समाज को संगठित करना चाहते हैं तो इसमें 50 फीसदी महिलाएं भी होनी चाहिए।

    भागवत ने कहा, ''भारतीयों ने हमेशा अपनी संपत्ति को दूसरों के साथ साझा किया है। उन्होंने कहा कि मुगलों के आने तक भारत के पास बहुत संपत्ति थी। भागवत ने कहा, "पहली शताब्दी से 17वीं शताब्दी तक -देश में मुगल लूट शुरू होने से पहले भारत आर्थिक रूप से दुनिया का सबसे समृद्ध देश था। इसलिए इसे सोने की चिड़िया कहा जाता था।'' आरएसएस प्रमुख भागवक ने माता-पिता को सावधान रहने की आवश्यकता के बारे में भी बताया कि उनके बच्चे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्या देख रहे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+