दिल्‍ली एयरपोर्ट जाते वक्‍त संघ प्रमुख मोहन भागवत की गाड़ी का एक्‍सीडेंट

RSS chief Mohan Bhagwat
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता, महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री, महाराष्‍ट्र के गृहमंत्री और नरेन्‍द्र मोदी की सरकार में केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की मंगलवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वो अपने सरकारी आवास से एयरपोर्ट जा रहे थे। ठीक उसी तरह आज राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत के काफिले की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। भागवत भी एयरपोर्ट ही जा रहे थे कि एक टाटा सूमो गाड़ी ने संघ प्रमुख के काफिले में टक्‍कर मार दी।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक हादसा आज दोपहर 12 बजे के आसापास दिल्‍ल्‍ी के कैंट एरिया में हुआ। पुलिस के आला अधिकारियों से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक हादसे में मोहन भागवत पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस ने टाटा सूमो के चालक को ‌गिरफ्तार कर लिया है। भागवत के काफ‌िले को टक्कर मारने वाली गाड़ी पर हरियाणा का र‌ज‌िस्ट्रेशन नंबर था। मोहन भागवत के साथ ये हादसा उस वक्त हुआ जब वह दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे।

पुलिस ने भागवत के सुरक्षा वाहन को टक्कर मारने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आरएसएस के प्रवक्ता राम माधव ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर जानकारी देते हुए बताया क‌ि मोहन भागवत पूरी तरह सुरक्ष‌ित हैं।

टक्कर मारने के बाद संघ प्रमुख के साथ मौजूद स्टाफ ने टक्कर मारने वाली गाड़ी का नंबर नोट करके ट्रैफ‌िक पुल‌िस अध‌िकारी को सौंप द‌िया था। ज‌िसके बाद उसे ग‌िरफ्तार कर ल‌‌िया गया है। उल्‍लेखनीय है कि एक दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे की भी एयरपोर्ट जाते समय दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिनका आज महाराष्ट्र में अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+