फ्लाइट की सीट में छिपा कर ले जा रहे थे 4.5 करोड़ का सोना, तीन आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। सोने की तस्करी का नया मामला सामने आया है। राजस्व खुफिया निदेशालय ने दुबई से अहमदाबाद जा रही फ्लाइट से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों पर सोने की तस्करी के आरोप लगा है। तीनों आरोपियों को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक तीनों ने अपनी सीट के नीचे 4.5 करोड़ की कीमत का सोना छुपा रखा था। डीआरआई ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और अब उनसे पूछताछ की जा रही है।

image-sonekbiskit1-1517373874.jpg hindi.oneindia.com}

डीआरआई ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्हें सोना छुपाने के बदले पैसे देने का वादा किया गया था। उन्हें दुबई में मोहम्मद नाम के शख्स ने सोना दिया और कहा कि मुंबई में एक शख्स उनसे ये सोना ले लेगा। उन्होंने पैसों के लालच में ये सोना छुपा लिया। तीनों की पहचान इमरान तजनीम, फरहद शेख और धर्मेश सोनी के तौर पर हुई है।

डीआरआई के अधिकारियों को उन्होंने बताया कि कोई उनसे मुंबई में मिलने वाला था जो सोना मुंबई से अहमदाबाद ले जाता, लेकिन वो शख्स मुंबई में उनसे मिला ही नहीं और ये तीनों गिरफ्तार हो गए। अधिकारी अब इस पूरे रैकेट का पता लगाने में जुट गए हैं। तीनों से पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+