कोलकाता: STF ने छापेमारी का जब्त किए 1.62 करोड़ नकद, लाखों के जेवरात
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पार्क स्ट्रीट के एलियट रोड स्थित एक घर में छापा मारकर स्पेशल टास्क फोर्स ने करोड़ों के नकद और लाखों के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। वहीं एसटीएफ की टीम को दो लैपटॉप और 2 स्मार्टफोन भी मिला है। कोलाकता पुलिस ने बताया कि एसटीएफ ने लगभग 1.62 करोड़ रुपये नकद, सोने के आभूषण, 2 लैपटॉप और 2 स्मार्टफोन जब्त किए है। पूछताछ के दौरान घर के सदस्यों की तरफ से गहने और कैश को लेकर एसटीएफ को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया है।
Recommended Video
Kolkata में STF की छापेमारी एक घर से मिले 1.62 Crore Cash और लाखों के जेवरात | वनइंडिया हिंदी













Click it and Unblock the Notifications