राहुल के दोस्त और कांग्रेस प्रत्याशी RPN सिंह ने मेले में तले पकौड़े और बनाई जलेबी
गोरखपुर। कुशीनगर में कांग्रेस नेता और संसदीय क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार आरपीएन सिंह ने आज होरलापुर गांव में आयोजित एक मेले में पकौड़े और जलेबी बनाई। मेला कुशीनगर के होरलापुर गांव में आयोजित हुआ था। आरपीएन सिंह कुशीनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। वे बीजेपी नेता विजय दूबे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। वे जोरशोर से अपने संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। चुनाव आते ही नेता तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

कोई पकौड़ा बना रहा है तो कोई गेहूं काट रही है। वोटरों को लुभाने के लिए नेता पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि आरपीएन सिंह को पडरौना का राजा साहब के नाम से जाना जाता है. आरपीएन सिंह यूपीए-2 में गृह राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। 2009 में सांसद चुने जाने के पहले आरपीएन सिंह कुशीनगर जनपद की पडरौना विधानसभा सीट से 1996, 2002 और 2007 में तीन बार कांग्रेस पार्टी से विधायक भी रह चुके हैं।
पढ़ें लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज












Click it and Unblock the Notifications