VIDEO: चलती ट्रेन में उतर रहा शख्स प्लेटफार्म के बीच में फंसा, देवदूत बन महिला ने बचाई जान
चेन्नई, 26 अप्रैल: कई बार लोग चलती ट्रेन में चढ़ने और उतरने की कोशिश करते देखे जाते हैं। इसी दौरान कई बार लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। जिसके चलते कई लोगों को अपनी जान तक गवांनी पड़ जाती है। अब चेन्नई में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां पर एक शख्स चलती हुई ट्रेन से उतरने की कोशिश में ट्रेन और स्टेशन के बीच के गैप में गिर जाता है, लेकिन उस समय मौके पर मौजूद एक महिला पुलिस कर्मी उसे खींचकर कर बाहर निकाल लेती है। जिससे उसकी जान बच जाती है।

फिसलकर प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में फंसा शख्स
घटना चेन्नई के एगमोर रेलवे स्टेशन की है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 4 पर आरपीएफ महिला पुलिसकर्मी ए. माधुरी गश्त दे रही थी। रविवार रात 11.36 पर एगमोर-तिरुचिपल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन रॉक फॉर्ट सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नम्बर 4 से रवाना होती है। ट्रेन जैसे ही चलने लगती है। इसी दौरान एक शख्स उतरने की कोशिश करता है। तभी उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह फिसलकर प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में फंस जाता है।

आरपीएफ महिला कर्मी ने बचाई जान
हालांकि ट्रेन की स्पीड स्लो होती है। तभी मौके पर मौजूद आरपीएफ महिला पुलिसकर्मी ए. माधुरी फुर्ती दिखाती हुई उस शख्स की ओऱ लपकी हैं। माधुरी उस शख्स का हाथ पकड़कर स्टेशन पर खींच लेती है। तब तक और स्टेशन पर मौजूद शख्स आ जाते हैं। महिला पुलिस कर्मी शख्स को बचान में सफल रहती है। आरपीएफ अधिकारी ने कहा कि पूछताछ करने पर उस व्यक्ति के पास न तो ट्रेन का टिकट था और न ही प्लेटफॉर्म टिकट।
महिला पुलिस कर्मी की बहादुरी की हो रही है तारीफ
यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। आरपीएफ महिला पुलिसकर्मी माधुरी के इस प्रयास और बहादुरी की आला अधिकारियों ने प्रशंसा की है। वहीं लोग महिला पुलिस कर्मी की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications