VIDEO: ट्रेन में चढ़ते वक्त नीचे गिरी महिला, RPF कांस्टेबल ने फिल्मी स्टाइल में बचाई जान

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टला है। यहां लोकल ट्रेन में चढ़ते वक्त एक महिला का संतुलन बिगड़ने की वजह से प्लेटफॉर्म पर गिर गई। आफत में घिरी महिला पर नजर पड़ते ही एक आरपीएफ कांस्टेबल ने फुर्ती दिखाई और प्लेटफार्म के गैप में गिरने से पहले ही खींच लिया और उसकी जान बचाई जा सकी।

RPF jawan saved life of a lady in thane

घटना ठाणे के मुंब्रा लोकल रेलवे स्टेशन की है। बुधवार की शाम को आरपीएफ कांस्टेबल हसन पटेल दिव्यांगों के लिए बने कोच में व्यवस्था संभाल रहे थे। उसी वक्त स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या- 2 पर महिला के लिए चलाई गई लेडिज स्पेशल ट्रेन वहां पहुंची। अभी ट्रेन रुकी भी नहीं थी तभी एक महिला ने ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश की और वो फिसलकर गिर गई। महिला फिसल कर पहले प्लेटफॉर्म पर गिरी और फिर संतुलन बिगड़ने के बाद अब वो ट्रेन के नीचे आने ही आने वाली थी। आफत में घिरी महिला पर नजर पड़ते हसन पटेल फुर्ती के साथ दौड़ते हुए वहां पहुंचे और फिल्मी हीरो की तरह महिला की जान बचा ली।

बता दें कि कांस्टेबल द्वारा महिला की जान बचाने का ये वाक्या सीसीटीवी में कैद हो गया और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने आरपीएफ कांस्टेबल हसन पटेल को सम्मानित करने का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+