Pics: मुंबई के ग्राउंड पर सचिन तेंदुलकर के साथ प्रिंस विलियम और केट

मुंबई। ड्यूक एंड डचेज ऑफ कैम्ब्रिज प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन ने अपने भारत दौरे के पहले दिन मुंबई के ओवल मैदान पर बच्‍चों के साथ क्रिकेट खेल और मुंबई दर्शन कर बिताया।

first-day-of-prince-william-and-kate-india

खास बात थी कि मुंबई के ओवल ग्राउंड पर इन दोनों के साथ क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर भी मौजूद थे। प्रिंस विलियम और केट रविवार की सुबह ब्रिटिश एयरवेज के विमान से मुंबई पहुंचे हैं। सोमवार को ये दोनों राजधानी दिल्‍ली में होंगे।

पहले दिन केट और विलियम का लंच दाल, चावल, भिंडी

केट ने बल्‍लेबाजी में आजमाए हाथ

मुंबई के ओवल मैदान पर केट और विलियम ने बच्‍चों के बीच बल्‍लेबाजी के जौहर दिखाएं और उन्‍हें अपनी बैटिंग से लोगों को इंप्रेस किया।

-
मुंबई में प्रिंस विलियम, केट और क्रिकेट

मुंबई में प्रिंस विलियम, केट और क्रिकेट

-
-
-
-

विलियम और केट ने ओवल क्रिकेट मैदान पर मौजूद उन बच्‍चों के साथ क्रिकेट खेला जो आगे चलकर क्रिकेट में करियर बनाना चाहते हैं। दोनों ने बच्‍चों से बातचीत भी की।

ताज महल होटल का सबसे महंगा सुईट बना ठिकाना

इन दोंनों के साथ भारत के दो पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर और सचिन तेंदुलकर भी मौजूद थे। सचिन और वेंगसरकार के साथ केट और विलियम ने एक क्रिकेट मैच में हिस्‍सा लिया।

शाही जोड़े ने किया बस का सफर

क्रिकेट के मैदान से निकलने के बाद दोनों लोगों ने चैरिटी ट्रस्‍ट अपनालय के बच्‍चों के साथ एक खुली बस में सफर किया। यह एनजीओ मुंबई की झुग्गियों में रहने वाले बच्‍चों के लिए काम करता है।

केट को स्टाइलिश रखने के लिए साथ आई उनकी टीम

इस बस को गुब्‍बारों से सजाया गया था। दोनों ने बस में मौजूद बच्‍चों और स्‍थानीय लोगों के साथ बातचीत भी की और काफी बातों के बारे में जाना।

-
-
-
मुंबई में प्रिंस विलियम, केट और क्रिकेट

मुंबई में प्रिंस विलियम, केट और क्रिकेट

प्रिंस विलियम और केट ने मुंबई के ओवल मैदान पर खेला क्रिकेट।
-
-

रविवार की शाम

रविवार की शाम दोनों बाणगंगा वॉटर टैंक जाएंग और यहां पर स्‍माइल संस्‍था के बच्‍चों से मिलेंगे। इसके बाद ताज महल होटल पैलेस में दोनों एक फंडरेजिंग इवेंट में शामिल होंगे।

इस इवेंट में बॉलीवुड के कई सितारे में भी शिरकत करेंगे जिनमें शाहरुख खान, ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन, आमिर खान के साथ सचिन तेंदुलकर इन दरोनों का स्‍वागत करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+