बंगाल में TMC हारी, लेकिन BJP के छूट रहे हैं पसीने
नई दिल्ली- बीजेपी की राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली (Roopa Ganguly) ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजनीति को लेकर एक बड़ी आशंका जाहिर कर दी है। उन्हें इस बात का डर है कि हार की बौखलाहट में टीएमसी के लोग और ज्यादा अत्याचार और हिंसा करना शुरू न कर दें।
बंगाल की राजनीति में 'गंदी' बात
सांसद रूपा गांगुली (Roopa Ganguly)ने कहा है कि,"बंगाल की राजनीति में एक तरह की गंदगी है। जहां-जहां भी बीजेपी जीती है, वहां अब और भी ज्यादा बवाल और टॉर्चर होगा, आखिरकार वे सत्ताधारी पार्टी (TMC)है, पुलिस उनके साथ है और उनका कैडर इसमें माहिर है।"

बीजेपी को हिंसा की आशंका
टाइम्स नेटवर्क के मुताबिक चुनाव नतीजों के बाद रूपा गांगुली(Roopa Ganguly) ने कहा कि, 'पश्चिम बंगाल के लोग ममता बनर्जी (Mamta banerjee)से पूरी तरह ऊब चुके हैं। अगर चुनाव निष्पक्ष और बिना हिंसा के होते, तो बीजेपी (BJP) को 30 से ज्यादा सीटें मिलतीं। ममता बनर्जी इसी से डर रही थीं, इसीलिए उन्होंने सातों चरणों के चुनाव में हिंसा कराई। हम उन लोगों के लिए चिंतित हैं, जहां से बीजेपी जीती है या जहां के लोगों ने बीजेपी को ज्यादा वोट दिए हैं। मुझे डर है कि वहां पर अब टीएमसी (TMC) हिंसा करा सकती है।'

2021 के लिए तैयार हो चुकी है बीजेपी
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी (BJP) ने ममता बनर्जी (Mamta banerjee)को उन्हीं के गढ़ में तगड़ा झटका दिया है। पार्टी ने वहां की 42 में से 18 सीटों पर कब्जा कर लिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस चुनाव परिणाम ने साफ कर दिया है कि 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव में ममता की तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) को मात देने के लिए बीजेपी पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। लोकसभा चुनाव में वहां टीएमसी को 43.28% वोट मिले, जबकि बीजेपी को 40.25% लोगों ने वोट दिया। इस चुनाव में टीएमसी का वोट शेयर पिछले लोकसभा चुनाव की अपेक्षा 4.28% ज्यादा है, लेकिन बीजेपी के वोट शेयर में लगभग 23% की उछाल आ गई है।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications