अमृतसर में तेज बारिश से बिल्डिंग की छत गिरी, 3 की मौत, 4 घायल

नई दिल्ली। पंजाब के अमृतसर में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक बिल्डिंग की छत गिर गई। इस हादसे में अभी तक 3 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि चार लोग हादसे में घायल हो गए हैं। यह हादसा अमृतसर के गुरु नानक पुरा इलाके में हुआ है। जानकारी के अनुसार बीती रात हुई तेज बारिश की वजह से यह हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार यह बिल्डिंग काफी पुरानी थी और जर्जर हो गई थी, जिसकी वजह से गुरुवार को हुई तेज बारिश में बिल्डिंग की छत गिर गई, जिसके नीचे दब जाने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Recommended Video

    Punjab के Amritsar में भारी बारिश की वजह से 3 मंजिला इमारत गिरी, 3 की मौत, 4 घायल | वनइंडिया हिंदी
    building

    घटना के बाद मौके पर तुरंत आस-पास के लोग पहुंचे और लोगों को मलबे से बाहर निकालने की कोशिश की। मलबे से 10 लोगों को बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही बी डिवीजन थाने की पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और मलबे को हटाने का काम शुरू किया। घटना में 8 साल की गुल्लू और उनके पिता सनी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिल्डिंग में 4 परिवार किराए पर रहते थे। बता दें कि पंजाब के अन्य हिस्सों में काफी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना पड़ रहा है। जालंधर में शुक्रवार को सुबह से बारिश हो रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+