शर्मनाक सजा, टीचर ने अर्धनग्न कर दलित लड़कियों को मैदान में घुमाया

रोहतक के शोरा कोठी इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में एक अध्यापक ने 8 से 10 साल के बीच की 4 छात्राओं और 2 छात्रों को अनुशासन का पालन नहीं करने की वजह से उनके कपड़े उतारकर स्कूल ग्राउंड में छूप में खड़ा कर दिया। थोड़ी देर धूप में खड़ा करने के बाद उन्हें अर्धनगंन हालत में ही स्कूल ग्राउंड के चक्कर लगाने का आदेश दिया। कड़ी धूप में आधी नंगी अवस्था में स्कूल ग्राउंड के चक्कर लगाने के कारण एक लड़की की हालत बिगड़ गई। उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जब बच्चों ने ये बात अपने परिवारवालों को बताया तो उन्होंने फौरन कार्वाई करते हुए इस बात की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज करने से मना करते हुए उन्हें थाने से भगा दिया। इतना ही नहीं मामला मीडिया में आने के बाद परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पुलिस की ओर से धमकी मिल रही है। हलांकि इन परिजनों ने हिम्मत दिखाते हुए इस मामले को विधायक और जिलाधिकारी तक ले जाने की बात कही है। वहीं आरोपी शिक्षक इतना सब हो जाने के बावजूद भी आजादी से घूम रहा है।












Click it and Unblock the Notifications