वो 5 अहम सुराग, जिनके जरिए क्राइम ब्रांच ने सुलझाई रोहित की मर्डर मिस्ट्री
रोहित शेखर मर्डर केस की तहकीकात के लिए क्राइम ब्रांच ने कड़ियों को जोड़ना शुरू किया तो कई चौंकाने वाले पहलू उसके सामने आए।
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने आखिरकार पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत की गुत्थी को सुलझा लिया है। रोहित शेखर की मौत के 9 दिन बाद क्राइम ब्रांच ने हत्या के इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रोहित की पत्नी अपूर्वा शुक्ला तिवारी ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस को इस मामले में शुरुआत से ही रोहित की पत्नी अपूर्वा पर शक था। पुलिस ने अपूर्वा शुक्ला से लगातार तीन दिनों तक गहन पूछताछ की और इसके बाद रोहित शेखर की मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठा दिया। दरअसल, रोहित शेखर मर्डर केस की जांच में क्राइम ब्रांच के हाथ ऐसे पांच अहम सुराग लगे थे, जिनके आधार पर तहकीकात करते हुए उसने इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया।

उज्जवला के बयान से जुड़ी तहकीकात की कड़ी
रोहित शेखर की मौत बेहद संदिग्ध हालातों में हुई थी। इसके बाद जब उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई और उसमें पता चला कि रोहित को गला घोंटकर मारा गया है तो पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी। मामले की तहकीकात के लिए क्राइम ब्रांच ने कड़ियों को जोड़ना शुरू किया तो सबसे पहले सामने आया रोहित की मां उज्जवला का बयान। उज्जवला के बयान ने शक की सुईं को अपूर्वा शुक्ला तिवारी की तरफ मोड़ दिया। उज्जवला ने बताया, 'अपूर्वा और रोहित के बीच रिश्ते दिनों-दिन बिगड़ते जा रहे थे। शादी के अगले दिन से ही पति-पत्नी में झगड़ा शुरू हो गया था और दोनों अलग-अलग सोते थे। यही वजह थी कि दोनों आपसी सहमति से तलाक की तैयारी कर रहे थे और अगर सबकुछ ठीक रहता तो जून में अपूर्वा और रोहित अलग हो सकते थे।' इस बयान के बाद क्राइम ब्रांच ने अपूर्वा से रोहित के मर्डर को लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

अपूर्वा ने अपना मोबाइल फॉर्मेट क्यों किया?
पूलिस सूत्रों के मुताबिक, रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा के शक के दायरे में आने के बाद क्राइम ब्रांच ने उसका मोबाइल जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया। जांच करने पर पता चला कि मोबाइल को फॉर्मेट किया गया है, जिसकी वजह से उसमें से कई चीजें डिलीट हो चुकी हैं। पुलिस ने जब अपूर्वा से मोबाइल को फॉर्मेट करने का कारण पूछा तो वो कई स्पष्ट वजह नहीं बता पाई, जिसके बाद अपूर्वा के ऊपर पुलिस का शक और गहरा हो गया।

बयान बदलने से पुख्ता हुआ शक
पुलिस सूत्रों का कहना है कि क्राइम ब्रांच की टीम के साथ पूछताछ में अपूर्वा बार-बार अपने बयान बदल रही थी, जिससे उसका शक गहरा गया। अपूर्वा के अलावा क्राइम ब्रांच ने रोहित के भाई सिद्धार्थ, उसके नौकर भोलू, ड्राइवर अखिलेश और दो नौकरानियों से पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रोहित शेखर की जिस रात मौत हुई, उस रात पहली मंजिल पर उनकी पत्नी अपूर्वा, घर का नौकर भोलू और ड्राइवर अखिलेश थे, जबकि रोहित का भाई सिद्धार्थ और दो नौकरानियां ग्राउंड फ्लोर पर थीं। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम अपूर्वा शुक्ला तिवारी, एक नौकरानी और नौकर भोलू को पूछताछ के लिए एक अज्ञात स्थान पर लेकर गई, जहां उसके हाथ अहम सुराग लगे।

कमरे में मिले खून से सने टिशू पेपर
क्राइम ब्रांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, रोहित शेखर मर्डर केस की जांच के दौरान टीम को उसके कमरे से खून से सने कुछ टिशू मिले। यहां से पुलिस का शक इस बात को लेकर पुख्ता हो गया कि घर के ही किसी सदस्य ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। दरअसल, रोहित को नकसीर चलने की बीमारी थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि रोहित की नकसीर सोते हुए नहीं चली। बल्कि, गला घोंटने के दौरान उसकी थायराइड की ग्रंथियां फट गईं और उसकी नाक से खून निकल आया। कमरे से जो टिशू पेपर मिले, उनसे रोहित के खून को साफ किया गया था।

सीसीटीवी कैमरों को किसने खराब किया
क्राइम ब्रांच की टीम ने रोहित मर्डर केस की जांच शुरू की तो उसकी नजर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों पर गई। जांच के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो पता चला कि घर के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में से दो कैमरे खराब हैं। पुलिस को शक हुआ कि इन कैमरों को जान बूझकर खराब किया गया है। इसके बाद जब क्राइम ब्रांच की टीम ने इस केस की कड़ियों को एक-एक कर जोड़ा तो सामने आया को रोहित शेखर की हत्या उसकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला तिवारी ने ही की है।
ये भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली से मैदान में गौतम गंभीर, क्या कहते हैं इस सीट के आंकड़े
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications