किस-किस ने दबाया रोहित शेखर का गला, खून से सटे टिशू पेपर से रहस्य गहराया
रोहित शेखर की मौत के मामले में उसके कमरे से क्राइम ब्रांच की टीम को कुछ अहम सुराग मिले हैं।
नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत के मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच की टीम के सामने लगातार नए रहस्य खुलकर सामने आ रहे हैं। अभी तक की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आ चुकी है कि रोहित को गला दबाकर मारा गया। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के बाद रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले में एक और नया मोड़ आ गया है। सूत्रों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम ने रोहित शेखर के कमरे से खून से सने कुछ टिशू पेपर बरामद किए हैं। पुलिस के सामने अब यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर किसने रोहित शेखर के खून को टिशू पेपर से साफ किया। पुलिस अब इस मामले में मुख्य आरोपी के अलावा एक से ज्यादा लोगों के शामिल होने की जांच करने में जुट गई है।

रोहित के खून को किसने साफ किया
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रोहित शेखर की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि रोहित को गला दबाकर मारा गया था, जिसकी वजह से उसकी थायराइड की ग्रंथियां फट गईं और उसकी नाक से खून निकल आया। यह ग्रंथियां कानों के पीछे से सिर में ऊपर की ओर जाती हैं। क्राइम ब्रांच की टीम को रोहित के कमरे से खून से सने हुए टिशू पेपर भी मिले हैं। पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में लगी है कि रोहित के खून को आखिर किसने टिशू पेपर से साफ किया। अभी तक की जांच में यह भी सामने आया है कि रोहित को नकसीर चलने की बीमारी थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात पता चली है कि रोहित की नकसीर सोते हुए नहीं चली। क्राइम ब्रांच की टीम फिलहाल रोहित शेखर की विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

मौत वाली रात कौन-कौन घर पर था?
आपको बता दें कि रोहित शेखर की मौत के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम उनकी पत्नी अपूर्वा, भाई सिद्धार्थ, नौकर भोलू, ड्राइवर अखिलेश और दो नौकरानियों से पूछताछ कर रही थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रोहित शेखर की जिस रात मौत हुई, उस रात पहली मंजिल पर उनकी पत्नी अपूर्वा, घर का नौकर भोलू और ड्राइवर अखिलेश थे, जबकि रोहित का भाई सिद्धार्थ और दो नौकरानियां ग्राउंड फ्लोर पर थीं। हालांकि सूत्रों की मानें तो पुलिस ने रोहित के भाई सिद्धार्थ और दोनों नौकरानियों को क्लीन चिट दे दी है। बुधवार को पुलिस ने रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा को उनकी मौत के मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अपूर्वा जांच टीम के सामने लगातार अपने बयान बदल रही थी।

रोहित की मां अपूर्वा ने लगाए बड़े आरोप
गौरतलब है कि रोहित की मां उज्ज्वला ने भी अपूर्वा और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उज्ज्वला ने बताया कि अपूर्वा और रोहित के बीच रिश्ते दिनों-दिन बिगड़ते जा रहे थे। उनके मुताबिक, शादी के अगले दिन से ही पति-पत्नी में झगड़ा शुरू हो गया था, दोनों अलग-अलग सोते थे। यही वजह थी कि दोनों आपसी सहमति से तलाक की तैयारी कर रहे थे और अगर सबकुछ ठीक रहता तो जून में अपूर्वा और रोहित अलग हो सकते थे। उज्ज्वला का आरोप था कि अपूर्वा और उसका परिवार संपत्ति हड़पना चाहते हैं। उनका यह भी कहना था कि रोहित जिस घर में रहता था, वह सुप्रीम कोर्ट से पास है, जहां अपूर्वा प्रक्टिस करती है। रोहित की मां ने कहा कि अपूर्वा का परिवार पैसे का लालची है। उज्ज्वला ने रोहित की मौत के बाद ही कहा था कि जिन परिस्थितियों में उनके बेटे की मौत हुई, इसके बारे में वो बाद में बताएंगी।

सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं अपूर्वा
गौरतलब है कि रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं। अपूर्वा मूल रूप से इंदौर की रहने वाली हैं। उनकी और रोहित की मुलाकात दिल्ली में हुई थी। अपूर्वा के पिता भी पेशे से वकील हैं। आपको बता दें कि यूपी और उत्तराखंड के सीएम रहे नारायण दत्त तिवारी लंबे समय तक रोहित को अपना बेटा मानने से इनकार करते रहे थे। 2014 में तिवारी ने अदालत के आदेश के बाद रोहित को अपना बेटा स्वीकार कर लिया था। एनडी तिवारी का 93 वर्ष की आयु में 18 अक्टूबर 2018 को निधन हो गया था। रोहित जनवरी 2017 में बीजेपी में शामिल हुए थे और एक साल पहले ही उन्होंने अपूर्वा शुक्ला से शादी की थी।
ये भी पढ़ें- यूपी की इलाहाबाद सीट पर क्या हैं सियासी समीकरण, क्या फिर खिलेगा कमल
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications