रोहित ने एनडी तिवारी से कहा, मेरी मां को भी दो पत्नी का दर्जा

Rohit Shekhar asks ND Tiwari, accept my Mom too
नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व आंध्र प्रदेश के पूर्व राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी के बायोलॉजिकल बेटे रोहित शेखर ने मीडिया के सामने अपने तिवारी से पूछा कि मुझे स्वीकार किया, तो मेरी मां को क्यों नहीं स्वीकार करते हैं आप।

सोमवार की शाम प्रेसवार्ता में मीडिया के सामने रोहित ने तिवारी से तमाम सवाल पूछ डाले। रोहित ने पूछा कि आपने मुझे बेटे के रूप में स्वीकार कर लिया है। रोहित ने मीडिया के सामने कहा, "कोई छल कपट मत करें, बस मुझे सबके सामने स्वीकार करें बस, मैं अब और छल कपट नहीं चाहता हूं। आज देश का मीडिया सामने बैठा है, जो कहना है कह दीजिये, और विवाद को हमेशा के लिये खत्म करें।" इस पर एनडी तिवारी ने कहा, "मान लिया, मान लिया, मान लिया....। "
एनडी तिवारी से जब यह पूछा गया कि आप राहित शेखर को उत्तराध‍िकारी मानते हैं, तो तिवारी बोले हां मान तो लिया अब इसमें क्या बार-बार पूछना। तिवारी ने कहा कि रोहित की शक्ल भी तो मुझसे मिलती है।

रोहित शेखर ने कहा कि मुझे सिर्फ इस बात की खुशी है कि तिवारी ने मुझे अपना बेटा मान लिया, लेकिन मलाल इस बात का है कि अभी तक मेरी मां को वो सम्मान नहीं मिला, जो मिलना चाहिये। अब परंपराएं टूट रही हैं और नई परंपराओं को सुप्रीम कोर्ट भी मान रहा है, तो आपको स्वीकार करने में क्या दिक्कत है। इस दौरान रोहित शेखर ने मीडिया के सामने तिवारी से कई सवाल पूछे।

मीडिया ने पूछा कि क्या रोहित उन संसदीय क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे, जहां से तिवारी लड़े थे, तो जवाब मिला इस बारे में अभी कुछ नहीं कह सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+