VIDEO: गणेश जी की आरती उतारते रोबोट का वीडियो वायरल
21 वीं सदी में टेक्नोलॉजी का तेजी से विस्तार हुआ है। लोगों ने टेक्नोलॉजी का प्रयोग नई-नई चीजों को सीखने में तो किया ही है, साथ ही अपने आराम के लिए भी टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल किया है। लोगों ने जरूरत की चीजों में तो तकनीकी का इस्तेमाल किया ही है साथ ही धर्म को भी टेक्नोलॉजी से कनेक्ट कर दिया गया है। इसी का एक उदाहण इस वीडियो में देखने को मिलता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि गणेश जी की आरती के वक्त आरती उतारने के लिए कोई व्यक्ति नहीं बल्कि एक एक रोबोट मौजूद है। गणेश जी की मूर्ति के सामने कई भक्त गण मौजूद है लेकिन आरती एक रोबोट के जरिए एकदम व्यवस्थित तरीके से उतारी जा रही है। पंडाल को भी पूरी तरह स हाईटेक बनाया गया है। स्पीकर में गणेश जी की आरती चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications