अमीरों को लूटकर गरीबों पर खर्च करने वाला 'रॉबिनहुड' गिरफ्तार, एक्‍ट्रेस थी गर्लफ्रेंड

नई दिल्‍ली। कौन कहता है कि डाकू या चोर सिर्फ लूटने वाले होते हैं? दिल्‍ली पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जिसने जितना अमीरों से लूटा उससे कहीं ज्यादा गरीबों में लुटाया। गिरफ्तारी के बाद अब इसे इंडि़यन रॉबिनहुड कहा जा रहा है। जी हां उसका नाम इरफान है जो दिल्ली के पॉश कालोनियों में चोरी करता था। चोरी के पैसे लेकर वो अपने गांव जाता था और वहां लोगों की बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य के लिए हेल्‍थ कैंप लगवाता था। इतना ही नहीं उन्‍हीं पैसों से वो गरीब लोगों की बेटियों की शादी भी करवाता था।

बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला है इरफान

बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला है इरफान

इरफान बिहार के सीतामढ़ी जिले के एक गांव का रहने वाला है। अपने गांव में इरफान एक मसीहा जैसी छवि रखता है। मीडिया की खबरों के मुताबिक पुलिस जब इरफान को पकड़ने को उसके गांव पहुंची तो यह जानकर हैरान रह गई कि लोग उसे सोशल वर्कर समझते हैं। यहां तक कुछ लोगों ने उसकी गिरफ्तारी का विरोध भी किया।

कब हुई चोरी की शुरुआत

कब हुई चोरी की शुरुआत

पुलिस अफसर ने बताया कि वह करीब चार साल पहले बिहार से दिल्ली आया था। शुरुआत में उसने बवाना में कपड़े की दुकान खोली थी। इसी दौरान उसकी अपने अन्य साथियों से मुलाकात हुई। इसके बाद उसने शॉप बंद कर चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। वह पिछले एक साल से शाहीन बाग, जामिया नगर में अकेला रह रहा था।

लेटेस्‍ट मॉडल कार, ब्रैंडेड कपड़े और महंगी घडि़यों का शौकीन

लेटेस्‍ट मॉडल कार, ब्रैंडेड कपड़े और महंगी घडि़यों का शौकीन

दिल्‍ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इरफान का शाही अंदाज ऐसा था कि मार्केट में जिस भी कंपनी की कार लॉन्च होती थी, उसका सबसे टॉप मॉडल उसके पास होता था। ब्रैंडेड कपड़े पहनकर पब में जाकर मौज मस्ती करना उसकी आदत में शामिल हो चुका था। पुलिस ने जब उसे बिहार के उसके गांव से गिरफ्तार किया तो उसके हाथ में रोलेक्स की घड़ी थी। जो उसने दिल्ली में ही एक बंगले में चोरी के दौरान उड़ाई थी।

भोजपुरी फिल्‍म की एक्‍ट्रेस है गर्लफ्रेंड

भोजपुरी फिल्‍म की एक्‍ट्रेस है गर्लफ्रेंड

इरफान के शाही अंदाज का हर कोई कायल था। भोजपुरी फिल्म की एक्टर उसकी गर्लफ्रेंड है। वह अपनी गर्लफ्रेंड के ऊपर भी काफी पैसा खर्च करता था। पुलिस ने बताया कि इरफान अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट में कार भी दे चुका है।

दो जिंदगी जीता था इरफान

दो जिंदगी जीता था इरफान

पुलिस के मुताबिक इरफान दो जिंदगियां जीता था। गांव में जहां वह कुर्ता पजामा पहनता था वहीं शहर में वह मॉर्डन लुक में रहता था। वह लाखों रूपए अपने शौक पूरा करने के लिए खर्च कर देता था। अपनी गर्लफ्रेंड को इरफान ने बताया था कि उसका नाम आर्यन खन्ना है और वो खन्ना इंडस्ट्रीज़ का मालिक है।

बार में पसंदीदा गाना सुनने के लिए दिया 10 हजार

बार में पसंदीदा गाना सुनने के लिए दिया 10 हजार

दिल्‍ली और मुंबई के लगभग सभी बड़े बार और पब में इरफान का आना-जाना था। एक बार तो उसने एक गाने को सुनने की फरमाइश के लिए 10 हजार रुपये दे दिए। कई बार वो बार बालाओं के साथ गाना भी गाता था। आपको बता दें कि इरफान ने दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, जामिया नगर और लाजपत नगर में कुछ ही महीनों में 12 वारदातें कर चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+