कटियार का बयान शर्मनाक, उन्हें लोगों के बीच मांफी मांगनी चाहिए- रॉबर्ट वाड्रा
विनय कटियार के बयान पर रॉबर्ड वाड्रा का पलटवार, बोले विनय कटियार का बयान शर्मनाक, उन्हें अपने बयान के लिए लोगों के सामने मांफी मांगनी चाहिए।
लखनऊ। भाजपा सांसद विनय कटियार का प्रियंका गांधी पर दिया गया विवादित बयान अब तूल पकड़ता जा रहा है। प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ड वाड्रा ने विनय कटियार पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि कटियार का बयान उनकी शर्मनाक सोच को लोगों के बीच उजागर करता है। विनय कटियार ने जो बयान दिया है उसके लिए उन्हें लोगों के बीच मांफी मांगनी चाहिए।

आपको बता दें कि विनय कटियार से जब यह पूछा गया कि कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को स्टार प्रचारक बनाया है इसपर आपको क्या कहना है तो उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि यूपी चुनाव में कांग्रेस किस स्टार प्रचारक को मैदान में उतारती है, प्रियंका से अधिक खूबसूरत स्टार कैंपेनर इस बार चुनाव प्रचार में हैं, कुछ कलाकार हैं कुछ हिरोईन हैं, स्मृति ईरानी उनसे अधिक खूबसूरत हैं। विनय कटियार के बयान पर प्रियंका गांधी ने पलटवार करते हुए कहा कि कटियार का बयान भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है कि देश की आधी आबादी के बारे में भाजपा क्या सोच रखती है।
इसे भी पढ़ें- विनय कटियार पर प्रियंका गांधी का पलटवार, कहा- बीजेपी की मानसिकता जानकर हंसी आती है
प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर विनय कटियार हमारे बारे में यही सोच रखते हैं तो मैं बताना चाहती हूं कि सभी महिलाएं खूबसूरत और बहादुर हैं और उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर बड़ा मुकाम हासिल किया है, ऐसे में कटियार के बयान पर मुझे हंसी आती है। अपने बयान से कटियार ने भाजपा की मानसिकता को लोगों के सामने रखा है। वहीं कटियार ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मेरे बयान को गलत तरीके से समझा गया है, मैंने सहजता से अपनी बात रखी थी और सुदर को सुंदर कहना गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर प्रियंका गांधी को कुछ कहना ही था तो उन्हें मुझे कहना चाहिए था पूरी भाजपा को इस मामले में नहीं लाना चाहिए था।












Click it and Unblock the Notifications