रॉबर्ट वाड्रा को देनी होगी एयरपोर्ट पर तलाशी, नहीं मिलेगी छूट
नई दिल्ली। राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को एयरपोर्ट पर मिलने वाली सुविधा को सरकार ने खत्म कर दिया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने वाड्रा का नाम उस सूची से हटा दिया है जिन्हें प्रवेश के दौरान तलाशी में छूट प्राप्त थी।

वाड्रा को एयरपोर्ट पर मिली छूट को गृह मंत्रालय के आदेश पर हटाया गया है। हालांकि सिविल सिविल एविएशन मंत्रालय ने मांग की थी कि वाड्रा का नाम डिग्निटेरीज की लिस्ट से हटा दिया जाए। गोवा एयरपोर्ट पर ऐसे लोगों की लिस्ट लगी है जिन्हें एयरपोर्ट पर प्रवेश के दौरान तलाशी से छूट प्राप्त है।
बीसीएएस की तलाशी से छूट प्राप्त लोगों की संख्या 30 है। इनमें राष्ट्रपति और एसपीजी सुरक्षा हासिल लोग भी शामिल हैं। नई सरकार के शपथ लेने के बाद सरकार की ओर कहा गया था कि इस लिस्ट का विश्लेषण किया जाएगा और इसमें केवल जरूरी लोगों को शामिल किया जाएगा।
एयरपोर्ट पर लगी इस लिस्ट में 31वें नंबर पर वाड्रा के नाम पर सफेद टेप लगा दी गई है। गोवा एयरपोर्ट पर एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि लोग सवाल पूछते थे कि आखिर वाड्रा का नाम इस लिस्ट में किस आधार पर लगाया गया है। लिहाजा हमने इसे कवर कर दिया। अब कई लोग इस नाम के सूची में न दिखने पर खुशी जताते हैं।












Click it and Unblock the Notifications