ED ने रॉबर्ट वाड्रा से की 5 घंटे तक लंबी पूछताछ, लंदन में प्रॉपर्टी से इंकार
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से आज प्रवर्तन निदेशालय ने लंबी पूछताछ की। ये पूछताछ करीब 5 घंटे तक चली। मनी लॉन्ड्रिंग के एक केस में आज वाड्रा से पूछताछ की। इस दौरान वाड्रा को 2 दर्जन से ज्यादा सवालों का सामना करना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक रॉबर्ट वाड्रा ने लंदन में प्रॉपर्टी से इंकार किया है। उन्होंने संजय भंडारी को पहचानने से इंकार कर दिया।

उन्होंने संजय भंडारी और उनके चचेरे भाई शिखर चड्ढा के साथ किसी भी तरह के व्यापारिक संबंध से पूरी तरह से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि मैं मनोज अरोरा को जानता हूं, जो मेरा कर्मचारी था। उन्होंने मनोज अरोरा को ईमेल लिखने से इंकार किया। उन्होंने ईडी के सामने कहा कि उनके पास लंदन में कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संपत्ति नहीं है।
सत्रों के मुताबिक रॉबर्ट वाड्रा ने ईडी के कई सवालों के जवाब नहीं किए। ऐसे में ईडी उन्हें एक बार फिर से समन जारी कर पूछताछ के लिए बुला सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले रॉबर्ट वाड्रा अपनी पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ ईडी के दफ्तर पहुंचें थे, लेकिन प्रियंका गेट से ही लौट गईं। ईडी की एक टीम ने वाड्रा का बयान दर्ज किया। वाड्रा से पूछताछ करने वाली टीम में ईडी के जॉइंट डायरेक्टर, डेप्युटी डायरेक्टर समेत 5 अन्य अधिकारी शामिल हैं। इससे पहले दिल्ली की एक कोर्ट ने वाड्रा की अग्रिम जमानत याचिका पर उन्हें राहत देते हुए मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनकी गिरफ्तारी पर 16 फरवरी तक के लिए रोक लगा दी थी।












Click it and Unblock the Notifications