'पधारो म्हारे देस' पर अनाम सारंगी वादक ने बजाई ऐसी धुन, खुद को नहीं रोक पाई मशहूर शास्त्रीय संगीत गायक, Video
सोशल मीडिया पर एक अनाम सारंगी वादक का वीडियो वायरल हो रहा है, जो राजस्थानी लोकगीत पधारो म्हारे देस पर सारंगी बजाता नजर आ रहा है, जिसके साथ देश की जानी-मानी हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत गायिका गाना गाती सुनाई दे रही है।

भारत में अलग-अलग राज्यों की अपनी-अपनी लोक संगीत की अनूठी विरासत है, जिसके कलाकार उसकी आत्मा है, लेकिन अक्सर ये संगीतकार-कलाकार समर्थन और संरक्षण के अभाव में सड़क किनारे बैठकर भीख मांगने को मजबूर होते हैं। अब ऐसे ही एक लोकगायक की वीडियो वायरल हो रही है, जो रोड पर अपने परिवार के साथ दो वक्त की रोटी के लिए जद्दोजहद कर रहा है।
आज के दौर में सोशल मीडिया ने कई ऐसे गायक और कलाकारों को रातों-रात पहचान दिखाई है, जिसके वह सही मायने में हकदार थे। अब ऐसे ही एक लोकगायक की वीडियो लोगों को इमोशनल कर रही है, जो अपने परिवार के साथ सारंगी बजाकर भीख मांगने को लाचार है।
सारंगी वादक का वीडियो वायरल
ट्विटर यूजर अमित आनंद बिवलकर ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें संगीतकार सड़क किनारे सारंगी बजाता नजर आ रहा है। शख्स बहुत खूबसूरती से सांरगी बजा रहा है, जिसके पास एक छोटा बच्चा उसके बगल में खड़ा है। इस दौरान एक महिला सारंगी की धुन पर गाती हुई सुनाई दे रही है।
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर अमित आनंद बिवलकर ने कैप्शन में बताया कि वीडियो को अश्विनी भिडे देशपांडे द्वारा रिकॉर्ड किया गया था, जो प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत गायक हैं। इसी के साथ अश्विनी भिडे देशपांडे सारंगी की धुन पर राजस्थानी लोकगीत 'पधारो म्हारे देस' पर मधुर गीत गा रही हैं।
लोगों ने की कलाकार की तारीफ
इस वीडियो को 1.33 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं, जबकि 1300 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने इस अनाम सारंगी वादक की प्रतिभा की जमकर प्रशंसा करते हुए लोक कलाकारों की दुर्दशा और माली हालत पर भी जोर दिया।
जानें कौन हैं अश्विनी भिड़े-देशपांडे?
आपको बता दें डॉ. अश्विनी भिड़े-देशपांडे मुंबई से एक हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत गायक हैं। वह जयपुर-अतरौली घराना से हैं, हालांकि वह मेवाती घराना एंड पटियाला घराने से भी प्रभावित हैं। फिलहाल अश्विनी भिड़े देशपांडे मुंबई में रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications