Motor Vehicles Act: राज्य सरकार नहीं बदल सकते जुर्माने की रकम, राष्ट्रपति से लेनी होगी मंजूरी
मोटर व्हीकल एक्ट में निर्धारित जुर्माने को कम करने का अधिकार राज्यों के पास नहीं
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने नए मोटर व्हीकल एक्ट के लागू होने के बाद एक बार फिर से एडवाइजरी जारी करते हुए राज्य सरकारों को निर्देश दिया है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकारोकं के पास मोटर व्हीकल संशोधन एक्ट 2019 के तहत तय जुर्माने की रकम को घटाने का अधिकार नहीं है। केंद्र सरकार की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि राज्य सरकारों के पास निर्धारित जुर्माने की राशि को कम करने का अधिकार नहीं है।

दरअसल कई राज्यों में मोटर व्हीकल एक्ट में निर्धारित कार्यवाही और जुर्माने की राशि कम कर दिया गया, जिसके बाद परिवहन मंत्रालय ने कानून मंत्रालय से इस पर सलाह मांगी। जिसके बाद कहा गया कि मोटर व्हीकल एक्ट एक संसदीय कानून है। इसमें किसी भी तरह का बदलाव बिना राष्ट्रपति की मंजूरी के नहीं किया जा सकता है। इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को एडवाइजरी भेजी गई। वहीं कहा गया है कि अगर राज्य इस कानून को लागू नहीं करती है तो केंद्र सरकार उन्हें संविधान के अनुच्छेद 256 के तहत लागू करने के लिए दिशा निर्देश दे सकती है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर मोटर व्हीकल संशोधित एक्ट 1 सितंबर 2019 को पूरे देश में लागू किया। गौरतलब है कि नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद गुजरात, कर्नाटक, मणिपुर और उत्तराखंड सरकारों ने ट्रैफिक नियम तोड़ने पर लगने वाले जुर्माने को घटा दिया।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications