हम भी महागठबंधन का हिस्सा, अभी सीटों पर बातचीत नहीं: अजित सिंह

Recommended Video

    Akhilesh Yadav और Mayawati के लिए RLD Ajit Singh की ये मांग बनी मुसीबत | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजित सिंह ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा के साथ उनकी पार्टी भी गठबंधन का हिस्सा है। हालांकि अभी सीटों के बंटवारे को लेकर उनकी बातचीत नहीं हुई है। गठबंधन के साथियों से बातचीत के बाद ही सीटों पर फैसला होगा। उन्होंने कांग्रेस के गठबंधन में शामिल होने पर कहा कि ये फैसला अखिलेश यादव और मायावती लेंगे।

    बसपा-सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी नहीं

    बसपा-सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी नहीं

    अजित सिंह ने शनिवार को लखनऊ में अखिलेश यादव और मायावती की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी होने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि एसपी-बीएसपी प्रमुख की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुझे जानकारी नहीं है। अखिलेश यादव और मायावती ने शनिवार को दोपहर 12 बजे लखनऊ के गोमती नगर स्थित होटल ताज में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। माना जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेता गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं।

    जयंत कर चुके अखिलेश यादव से मुलाकात

    जयंत कर चुके अखिलेश यादव से मुलाकात

    मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की थी। इस मुलाकात को भी आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की कवायद से ही जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि सपा और बसपा चाहते हैं कि रालोद भी गठबंधन में रहे लेकिन सीटों को लेकर अभी मसला फंसा है। अखिलेश और मायावती रालोद को तीन से ज्यादा सीटें देने के लिए राजी नहीं हैं, जबकि आरएलडी छह सीट चाहती है। इस समय आरएलडी के पास एक लोकसभा सीट है।

    37-37 सीटों पर लड़ंगे सपा और बसपा

    37-37 सीटों पर लड़ंगे सपा और बसपा

    महागठबंधन को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नेताओं की ओर से नहीं आया है लेकिन सपा और बसपा में गठबंधन तय माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस इसमें शामिल नहीं है। सूत्रों की मानें तो अखिलेश यादव और मायावती के बीच 80 में से 37-37 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने की सहमति बनी है। रायबरेली और अमेठी में चुनाव ना लड़ने का फैसला हुआ है। जबकि बाकी सीटें दूसरे सहयोगियों के लिए छोड़ी गई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+