मुंबई: मशहूर RK स्टूडियो में लगी भीषण आग, राजकपूर ने की थी स्थापना
। मुंबई के 67 साल पुराने मशहूर आरके स्टूडियो में भीषण आग लग गई है।
Recommended Video

Mumbai के मशहूर RK Studio में लगी भीषण आग । वनइंडिया हिंदी
मुंबई। मुंबई के 67 साल पुराने मशहूर आरके स्टूडियो में भीषण आग लग गई है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से स्टूडियो के इलेक्ट्रिक वायरिंग में जहां कि बिजली के सजावटी सामान रखे थे वहां आग लगी, जो धीरे-धीरे फैल कर भीषण हो गई।

मुंबई के चेंबूर में बने इस स्टूडियो में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन बाद में वहां के हालात को देखते हुए फारिगेडयर ब् की और गाड़ियों को बुलाया गया है। लोगों को वहां से हटा लिया गया है। आग बुझाने के लिए लगातार कोशिशें जारी है। फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। फिलहाल आग से किसी के घायल होने की कोई खबर मिली है। गौरतलब है कि साल 1948 में मशहूर अभिनेता राज कपूर ने आर के स्टूडियो की स्थापना की थी।












Click it and Unblock the Notifications