सपा-बसपा गठबंधन पर तेजस्वी बोले, यूपी-बिहार से भाजपा का सफ़ाया तय
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में शनिवार को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अगामी लोकसभा चुनावों के लिए ऐतिहासिक गठबंधन का ऐलान कर दिया। गठबंधन के ऐलान के बाद जहां बीजेपी ने इस गठबंधन को सत्ता और स्वार्थ का गठबंधन बता दिया तो वहीं अन्य विपक्षी दलों ने इस गठबंधन का स्वागत किया है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि, बीजेपी की हार की शुरुआत उत्तर प्रदेश और बिहार से हो चुकी है।

गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि, इस गठबंधन से साफ है कि यूपी में बीजेपी की हार की शुरुआत हो चुकी है। वहीं, उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी की हार हो चुकी है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए पहले ही हार चुकी है। तेजस्वी ने कहा कि यूपी में माया और अखिलेश का गठबंधन अटूट है, बिहार जैसे हालात वहां नहीं होंगे। राजद सुप्रीमो भी चाहते थे कि वहां ये गठबंधन हो।
वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इस गठबंधन का स्वागत किया है। ममता बनर्जी ने ट्वीट कर लिखा कि, मैं आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सपा और बसपा के गठबंधन का स्वागत करती हूं। उधर बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने कहा कि गठबंधन तो ठीक है लेकिन कांग्रेस के अलग होने से बीजेपी को फायदा होगा, कांग्रेस को अलग रखने की जरुरत नहीं है। वहीं केंद्रीय परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने बसपा सपा का गठबंधन को मजबूत गठबंधन बताया है।, उन्होंने कहा कि, इससे निपटने की रणनीति हम बनाएंगे।
उधर मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने इस गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, आज पूरे देश में गठबंधन की जरूरत है। बीजेपी को 2014 में केवल 31 प्रतिशत वोट मिला लेकिन उसने दावा किया कि यह जनता का निर्णय था लेकिन वोट कट गए जिसकी वजह से ऐसा हुआ।
-
मध्य प्रदेश कांग्रेस का टैलेंट हंट शुरू: 24 मार्च से इंटरव्यू, नए प्रवक्ताओं और मीडिया चेहरों की होगी तलाश -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश?












Click it and Unblock the Notifications