'उत्तर प्रदेश में बीजेपी हारने जा रही है', यूपी चुनाव पर लालू यादव का बड़ा बयान
पटना, 08 फरवरी: आने वाले दिनों में देश के 5 राज्यों में मतदान की तारीख करीब आ रही है। ऐसे में देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश पर सभी राजनीतिक दलों की नजर है। इस बीच मंगलवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने यूपी चुनाव को लेकर अपना बयान दिया है। लालू यादव के मुताबिक इस बार यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार निश्चित है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बीजेपी के दुष्प्रचार से थक चुकी है। वहीं उन्होंने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा।
Recommended Video

'उत्तर प्रदेश में बीजेपी का सफाया'
लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को यूपी चुनाव को लेकर बयान देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी हारने जा रही है। प्रदेश की जनता भाजपा के दुष्प्रचार से थक चुकी है। वे केवल दंगों, धर्म और मंदिर के बारे में बात कर रहे हैं। जनता महंगाई से त्रस्त हो चुकी हैं। ऐसे में वो इस बार यूपी में बीजेपी को सबक सीखाने के लिए तैयार है।
BJP is going to lose in Uttar Pradesh. People in the state are tired of BJP's propaganda. They have only been talking about riots, religion and temple... Nitish Kumar can go to any extent to stay on the chair of Chief Minister of Bihar: RJD chief Lalu Prasad Yadav pic.twitter.com/rNv83d0I9v
— ANI (@ANI) February 8, 2022
नीतीश कुमार पर साधा निशाना
वहीं इसके बाद उन्होंने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। लालू यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहने के लिए नीतीश कुमार किसी भी हद तक जा सकते हैं। लालू ने यह बयान बीजेपी सांसद छेदी पासवान के उस बयान के समर्थन में दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि सीएम नीतीश कुमार अपनी कुर्सी बचाए रखने के लिए दाऊद इब्राहिम जैसे गैंगस्टर के साथ भी हाथ मिला सकते हैं।
तेजस्वी यादव की अटकलों पर लगाया विराम
इसके अलावा आरजेडी सुप्रीमो ने उन अटकलों पर भी विराम लगा दिया, जिसमें कहा जा रहा था कि उनके छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पार्टी प्रमुख बनाया जा सकता हैं। बता दें कि पटना में आगामी 10 फरवरी को आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग प्रस्तावित हैं। ऐसे में तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं से सियासी बाजार गर्म हैं।












Click it and Unblock the Notifications