Hate Speech : संसद में कानून बनाने की कवायद, 'अभद्र भाषा' होगी परिभाषित, RJD सांसद का प्राइवेट मेंबर बिल

नफरत भरे भाषणों पर अंकुश लगाने के लिए कानून बनाने की कवायद के तहत मॉनसून सत्र के दौरान राज्य सभा में प्राइवेट मेंबर बिल लाने की तैयारी है। आगामी संसद सत्र में अभद्र भाषा को परिभाषित करने वाला बिल भी किया जा सकता है।

नई दिल्ली, 09 जुलाई : संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा। मानसून सत्र में, नफरत भरे भाषणों के खिलाफ राज्य सभा में प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजद सांसद मनोज झा हेट स्पीच से जुड़ा प्राइवेट मेंबर बिल पेश कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार भी एक ऐसे कानून पर भी विचार कर रही है जो 'अभद्र भाषा' को परिभाषित करेगा।

manoj jha

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) संसद के आगामी मानसून सत्र के दौरान घृणा अपराधों और घृणास्पद भाषणों के खिलाफ एक प्राइवेट मेंबर बिल पेश करने के लिए तैयार है। राज्य सभा के मुताबिक, राजद सांसद मनोज झा शुक्रवार को सत्र के पहले सप्ताह में ही विधेयक पेश करेंगे।

हेट क्राइम्स एंड हेट स्पीच (कॉम्बैट, प्रिवेंशन एंड पनिशमेंट) बिल, 2022, घृणा अपराधों और अभद्र भाषा में शामिल लोगों को दंडित करने का प्रयास करता है। मीडिया से बात करते हुए मनोज झा ने देश के वर्तमान परिदृश्य का हवाला देते हुए कहा कि इस तरह के कानून के बारे में बात करना जरूरी है। उन्होंने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोकतंत्र में लोकतंत्र के सार को कई पहलुओं में भुला दिया गया है।"

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक खबरों के मुताबिक हेट स्पीच की गंभीरता को भांपते हुए केंद्र सरकार भी एक ऐसे कानून पर विचार कर रही है जो 'अभद्र भाषा' को परिभाषित करेगा।

Hate Speech धार्मिक भावनाओं का आहत होने का कारण ?

गौरतलब है कि भाजपा प्रवक्ताओं (अब निलंबित) द्वारा पैगंबर मुहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणियों को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए हैं। इसके अलावा हाल ही में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की टिप्पणी से भी विवाद खड़ा हुआ। भोपाल में मोइत्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295ए के तहत धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और देवी काली के अपमान के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। खबरों के मुताबिक महुआ ने Kaali Documentary से जुड़े सवाल पर जवाब देते हुए देवी काली को "मांस भक्षण" और "व्हिस्की स्वीकार करने वाली" देवी बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+