VIDEO:चुनाव प्रचार के दौरान क्रिकेट खेलते दिखे तेजप्रताप, जमकर लगाए चौके-छक्के

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए पहले चरण के मतदान में मात्र तीन दिन का समय है। सभी प्रत्याशी अपने विधानसभा क्षेत्रों में वोटर्स को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रत्याशी मतदाओं से जुड़ने के लिए हर तरह की तरकीबें अपना रहे हैं। इसी तरह का नजारा समस्तीपुर जिले की हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला। यहां से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार तेजप्रताप यादव चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय लड़कों के साथ क्रिकेट खेलते दिखे।

RJD leader Tej Pratap Yadav played cricket with children in Hasanpur Assembly constituency

तेजप्रताप यादव इस बार हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के उम्मीदवार हैं। रविवार को तेजप्रताप यादव यहां अपने लिए वोट मांगने पहुंचे थे। क्षेत्र में दौरे के समय उन्हें कुछ बच्चे एक जगह क्रिकेट खेलते दिखे। गेंद-बल्ला देख तेजप्रताप अपने आप को रोक नहीं पाए। तेजप्रताप यादव भी वहां पहुंच गए और बल्ला उठा कर अपना हाथ आजमाने लगे। इस दौरान स्थानीय लोग उनका हौसला बढ़ाते दिखे।

कुछ देर क्रिकेट खेलने के बाद वे यहां से दूसरे क्षेत्र में प्रचार के लिए रवाना हो गए। तेजप्रताप हसनपुर सीट से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। 2015 के में वे महुआ क्षेत्र से चुनाव जीते थे, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी सीट बदल दी है। बीते दिनों वे प्रचार के दौरान एक खेत में ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आए थे। नामांकन दाखिल करने के बाद जब वे अपने क्षेत्र में पहुंचे तो लोगों के बीच सतुआ खाना हो या मचान पर बैठ कर लोगों से बात करना हो, हर बात तेजप्रताप यादव एक अलग अंदाज में नजर आए।

बता दें कि तेज प्रताप अपना अलग-अलग अंदाजों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। कभी वे अपने प्रचार के दौरान गाड़ी की छत पर बांसुरी बजाने लगते हैं। अपने अलग अंदाज के कारण तेज प्रताप हसनपुर में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। दिन रात तेज प्रताप सारा काम छोड़कर अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। तेज प्रताप यादव का बुधवार को चुनाव प्रचार करने अपने विधानसभा क्षेत्र हसनपुर में प्रचार करने के लिए पहुंचे। यहां तेजप्रताप यादव गाड़ी की छत पर मुरेठा बांधकर बैठ गए और हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन करने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+